नई दिल्ली, टीम डिजीटल/ पार्टी के नाम पर नशे में धुत पांच पुरुष और दो महिलाओं ने बुधवार रात को नोएडा के जीआईपी मॉल में जमकर उत्पात मचाया। इस दौरान उन्होंने एक सिक्योरिटी गार्ड के साथ भी जमकर मारपीट की। उससे नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस संबंध में थाना सेक्टर थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों में इंजीनियर, प्रोफेसर व मीडियाकर्मी भी शामिल है। पुलिस के मुताबिक एक व्यक्ति जीआईपी मॉल में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करता है। वह बुधवार रात को मॉल में ड्यूटी पर तैनात था। इसी बीच दो महिला सहित सात लोग आए। आरोप है कि सभी ने सिक्योरिटी गार्ड के साथ बदसलूकी शुरु कर दी। उन्होंने पीडि़त के साथ मारपीट भी की। एक रेस्टोरेंट के कर्मचारियों ने पीडि़त को छुड़ाया। पीडि़त को नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया गया। आरोपियों ने बीच बचाव में आए रेस्टोरेंट कर्मियों से भी हाथापाई की। पुलिस ने शिकायत के आधार पर रात को ही केस कर लिया। इसके तहत पुलिस ने आरोपी सॉफ्टवेयर इंजीनियर गोविंद, प्रोफेसर अरविंद सिंह, मीडिया कर्मी विवेक, सचिन और अंशु गुप्ता को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि वारदात के समय सभी ने शराब पी रखी थी। थाना प्रभारी राजीव बालियान का कहना है कि वारदात में शामिल दो महिलाएं अभी फरार हैं। उनकी तलाश में छापेमारी की जा रही है।
समाधान के लिए संस्थागत सहयोग जरूरी है: प्रधान न्यायाधीश चंद्रचूड़
‘राहगीरी' के लिए कनॉट प्लेस की सड़क बंद करने से व्यापारियों में रोष,...
राहुल गांधी ने पूछा - जातिगत जनगणना से डरते क्यों हैं प्रधानमंत्री...
नर्मदा नदी में बाढ़ से प्रभावित किसानों के लिए गुजरात सरकार का राहत...
देश में एक चुनाव कराने के विषय पर हाई लेवल कमेटी की पहली बैठक
दानिश अली के अशोभनीय आचरण की भी जांच की जाए : भाजपा सांसद निशिकांत...
हिमंत की पत्नी ने कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई के खिलाफ किया मानहानि का...
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने ED के समन को झारखंड हाई कोर्ट में दी...
PM मोदी ने वाराणसी में किया अंतररष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम का शिलान्यास
पुलिस की लचर जांच से निराश सुप्रीम कोर्ट ने की जांच संहिता की हिमायत