नई दिल्ली। टीम डिजिटल। नरेला औद्योगिक क्षेत्र में बीते 19 मार्च की रात को एक पार्क के पास एक व्यक्ति की पत्थर से पीट पीटकर इसलिये हत्या कर दी थी। क्योंकि व्यक्ति ने आरोपियों से गाली गलौच की और पिटाई कर दी थी। पुलिस ने वारदात में शामिल मृतक के साले और साले के मामा को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान अरविंद मंडल और किशोर मंडल के रूप में हुई है।
पुलिस उपायुक्त रवि सिंह ने बताया कि 19 मार्च की रात करीब दस बजकर चालीस मिनट पर नरेला औद्योगिक क्षेत्र थाने में तैनात हेड कांस्टेबल भूपेंद्र इलाके में गश्त कर कर रहा था। जब वह नरेला डीएसआइआइडीसी ए ब्लाक के पार्क के पास पहुंच। उसे वहां पर एक खून से लथपथ हालत में व्यक्ति मृतावस्था में पड़ा मिला। जिसके सिर पर पत्थर से काफी वार किये हुए थे। खून से सना पत्थर भी वहीं पर पड़ा हुआ था। पुलिस को मृतक के पास से उसकी पहचान करने का कोई दस्तावेज नहीं मिला।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिये मोर्चरी में सुरक्षित रखवा दिया। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया। एसआई मनीष त्यागी, एएसआइ वजीर, विकास, सुधीर, हेड कांस्टेबल निर्भय व कांस्टेबल अशोक को आरोपियों को पकडऩे का जिम्मा सौंपा गया। पुलिस टीम ने वारदात की जगह के आसपास लगे दर्जनों सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। इलाके के लोगों से संपर्क करके शव की पहचान करने की कोशिश की। काफी मशक्कत के बाद शव की पहचान इलाके में रहने वाले सोहित के रूप में हुई।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। परिवार वालों से पता चला कि सोहित के साथ उसके साले और साले के मामा ने शराब पी थी। उसी वक्त किसी विवाद पर सोहित ने दोनों की पिटाई कर दी थी। शक होने पर पुलिस टीम ने दोनों के ठिकानों पर छापेमारी कर दोनों को पकड़ लिया। पूछताछ करने पर दोनों ने सोहित की हत्या करने की बात मानी। आरोपियों से पता चला कि सोहित किशोर मंडल का जीजा था व अरविंद मंडल किशोर मंडल का मामा है।
तीनों रविवार को उत्तम नगर से नरेला आए व दुकान से खरीदी। तीनों ए ब्लॉक इलाके में शराब पीने लगे। करीब दस बजे सोहित ने अपनी पत्नी यानी कथित किशोर मंडल की बहन के साथ गाली-गलौज की। इस बात को लेकर सोहित व किशोर के बीच कहासुनी शुरू हो गई। मामला शांत करवाने के लिये अरविंद ने बीच-बचाव करने की कोशिश की, लेकिन सोहित ने उसे भी पीटा।
खुद की बेईज्जती होता देखकर दोनों ने सोहित को मार डालने की योजना बनाई। सडक़ किनारे से पत्थर उठाकर उसके सिर पर वार कर दिया। दोनों सोहित के सिर पर तब तक वार करते रहे,जब तक वह मर नहीं गया। दोनों वहां से भाग गए थे। दोनों ने वारदात के बारे में किसी को नहीं बताया था। अरविंद व किशोर दिहाड़ी मजदूरी करते हैं।
बेटी सुप्रिया सुले बनी शरद पवार की उत्तराधिकारी, बनाया NCP का...
विमान हादसे के बाद लापता चार बच्चे 40 दिन बाद अमेजन के जंगलों में मिले
कुछ दिन और झुलसाएगी गर्मी, जानें दिल्ली में कब होगी मॉनसून की एंट्री
RBI ने 1,514 शहरी सहकारी बैंकों के लिए 4 कदम उठाए
अंतरराष्ट्रीय रैफरी जगबीर बोले- महिला पहलवानों के प्रति बृजभूषण का...
उमर खालिद के जेल में 1000 दिन : समर्थन में जुटे बड़ी संख्या में लोग
PM मोदी की डिग्री पर केजरीवाल की पुनर्विचार याचिका हुई विचारार्थ...
CBI ने मणिपुर हिंसा की जांच के लिए SIT का किया गठन
भाजपा के लोग असुरों से कम नहीं : प्रोफेसर राम गोपाल यादव
केंद्र के अध्यादेश के खिलाफ आगामी AAP की 'महारैली' की तैयारियों में...