Thursday, Jun 01, 2023
-->
international-yoga-day-celebrated-at-gtb-hospital

जीटीबी अस्पताल में मनाया गया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

  • Updated on 6/21/2022

जीटीबी अस्पताल में मनाया गया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस
 

पूर्वी दिल्ली, 21 (नवोदय टाइम्स): जीटीबी अस्पताल में 21 जून 2022 को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया। चिकित्सा निदेशक डॉ सुभाष गिरी ने दीप प्रज्ज्वलन के साथ कार्यक्रम का उद्घाटन किया और इसकी शुरुआत सरस्वती वंदना और राष्ट्रगान के साथ हुई।

भारतीय योग संस्थान योग प्रशिक्षकों ने जीटीबी अस्पताल के कर्मचारियों के लिए योग सत्र का आयोजन किया। डॉ सुभाष गिरी ने कहा, योग साधना है और यह न केवल मानसिक शांति और शारीरिक स्वास्थ्य को बनाए रखने में सहायक हैए बल्कि यह आत्मज्ञान में भी फायदेमंद है।

यह हमें परमात्मा से जोड़ता है और आंतरिक शांति प्राप्त करने में हमारी मदद करता है। योग सत्र में कई वरिष्ठ डॉक्टर, नर्सिंग अधीक्षक, नर्सिंग अधिकारी, प्रशासनिक कर्मचारी, नर्सिंग छात्रए, नर्सिंग अर्दली और सुरक्षा गार्ड शामिल हुए। भारतीय योग संस्थान के विनोद ने योग आसनों के सकारात्मक प्रभावों पर बात की और इसके स्वास्थ्य लाभों पर जोर दिया।
 

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।
comments

.
.
.
.
.