Thursday, Mar 23, 2023
-->
journalist massacre mamata tmc raised questions on up law and order after arvind kejriwal rkdsnt

पत्रकार हत्याकांड : केजरीवाल के बाद ममता ने यूपी की कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल

  • Updated on 7/22/2020


नई दिल्ली/टीम डिजिटल। गाजियाबाद के पत्रकार विक्रम जोशी की हत्या को लेकर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सवाल उठाए हैं। केजरीवाल ने जहां विक्रम जोशी के हत्यारों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने की मांग की, वहीं ममता ने जोशी की हत्या पर हैरानी जताते हुए कहा कि देश में डर का माहौल बन गया है और आवाजें दबाई जा रही हैं। 

अशोक गहलोत को कांग्रेस आलाकमान की नसीहत, संभाल कर बोलें

केजरीवाल ने बुधवार को मांग की कि गाजियाबाद के पत्रकार विक्रम जोशी के हत्यारों को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए। उन्होंने कहा कि पत्रकार की हत्या कानून व्यवस्था की स्थिति पर सवाल खड़े करती है। कुछ हमलावरों ने दो दिन पहले जोशी के सिर में गोली मार दी थी और बुरी तरह घायल हुए पत्रकार की बुधवार को मृत्यु हो गयी। 

ममता बनर्जी ने लगाया मोदी सरकार साजिशन विपक्षी सरकारों को गिराने का आरोप

केजरीवाल ने ट्वीट किया, ‘‘अपनी भांजी के साथ हुई छेड़छाड़ के खिलाफ आवाका उठाने पर पत्रकार विक्रम जोशी की हत्या हमारी कानून व्यवस्था पर बहुत सारे सवाल खड़े करती है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘विक्रम जोशी के हत्यारों को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए।’’ 

डॉक्टर कफील खान की रिहाई के लिए यूपी में अभियान चलाएगी कांग्रेस

ममता ने कहा- देश में डर का माहौल बना
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने गाजियाबाद के पत्रकार विक्रम जोशी की हत्या पर हैरानी जताते हुए कहा कि देश में डर का माहौल बन गया है और आवाजें दबाई जा रही हैं। जोशी के परिवार ने बताया था कि 20 जुलाई को कुछ हमलावरों ने जोशी पर हमला कर दिया था, जिसके बाद बुधवार सुबह उन्हें एक अस्पताल में दम तोड़ दिया। 

कोरोना संक्रमण  और चीन से तनाव के चलते अमरनाथ यात्रा रद्द

बनर्जी ने कहा, ‘‘ बहादुर पत्रकार विक्रम जोशी, जिनका आज निधन हो गया, उनके परिवार के साथ मेरी संवेदनाएं हैं। अपनी भांजी के साथ छेड़छाड़ के खिलाफ उन्होंने प्राथमिकी दर्ज कराई थी, इसलिए उन्हें गोली मार दी गई। देश में डर का माहौल बन गया है। आवाजों को दबाया जा रहा है। मीडिया को भी नहीं बख्शा।’’ 

Yes Bank मामला : PMLA कोर्ट से भी राणा कपूर को नहीं मिली राहत

जोशी के परिवार की ओर से दर्ज कराई गई शिकायत के अनुसार उन्होंने 16 जुलाई को अपनी भांजी के साथ छेड़छाड़ के आरोप में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्हें विजय नगर इलाके में उनके घर के पास सोमवार रात करीब साढ़े 10 बजे जोशी गोली मारी गई थी। पुलिस के अनुसार इस मामले में अभी तक नौ लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

 

 

 

यहां पढ़ें कोरोना से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरें...

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।
comments

.
.
.
.
.