नई दिल्ली/टीम डिजीटल। नागरिकों में खौफ और सस्पेंस पैदा कर किसी सुरक्षित ठिकाने में दुबके तेंदुए की तलाश अभी पूरी नहीं हो पाई है। गाजियाबाद के अलावा मेरठ और आगरा तक से वन विभाग की टीम को बुलवा कर मैदान में उतारना पड़ा है। संयुक्त टीम के 12 सदस्य दिन-रात तेंदुए की खोजबीन में खाक छान रहे हैं। डासना क्षेत्र में लगाए गए पिंजरे में तेंदुए के फंसने की कामना की जा रही है। इस बीच कुछेक स्थानों पर तेंदुआ के पंजों के निशान भी मिले हैं। इसके मद्देनजर वन विभाग ने नागरिकों से सतर्कता बरतने की पुन: अपील की है।
गाजियाबाद में वन विभाग के साथ आंख-मिचौली खेल रहे तेंदुए का खौफ नागरिकों में बरकरार है। वन विभाग की टीम उसे पकड़ने के लिए हरसंभव जतन कर रही है, मगर अब तक कोई सफलता नहीं मिल पाई है। तेंदुए की तलाश में गाजियाबाद, मेरठ और आगरा की टीमें संयुक्त ऑपरेशन चला रही हैं। इन तीनों टीम में कुल 12 सदस्य हैं। जिन्हें तेंदुए के व्यवहार एवं रहन-सहन के विषय में खासी जानकारी है। कुछ दिन पहले राजनगर सेक्टर-13 में सीसीटीवी कैमरे में कैद होने के बाद से तेंदुआ गायब चल रहा था।
इस बीच शनिवार को मसूरी थाना क्षेत्र के डासना में तेंदुआ दिखाई दिखने से एकाएक हड़कंप मच गया था। तेंदुए ने आध्यात्मिक नगर क्षेत्र में वन विभाग के सिपाही सुनील राठी व चंदन कुमार सहित 3 व्यक्तियों पर हमला कर घायल कर दिया था। वन विभाग गाजियाबाद के रेंजर अशोक गुप्ता ने बताया कि रविवार को भी तेंदुए की खोजबीन जारी रही। डासना में लगाए गए पिंजरे में यदि तेंदुआ फंस जाता है तो बड़ी राहत मिल सकेगी। उन्होंने बताया कि गाजियाबाद के साथ-साथ मेरठ और आगरा से वन विभाग की टीम तेंदुए को ढूंढ रही है। आस-पास के नागरिकों से पुन: सतर्क रहने की अपील की गई है। उन्होंने कहा कि फिलहाल तेंदुए पर सस्पेंस कायम है। उसके बारे में कोई नई जानकारी नहीं मिल पाई है।
विदेशों से धन भेजने को सुगम बनाने के लिए कई देशों से बातचीतः RBI...
इस्कॉन ने मेनका गांधी को 100 करोड़ रुपये का मानहानि नोटिस भेजा
पॉक्सो कानून में यौन संबंधों के लिए सहमति की उम्र में बदलाव की सलाह...
वेदांता विभिन्न कारोबार को करेगी अलग, बनाएगी 5 कंपनियां
‘इंडिया' गठबंधन, CBI जांच को लेकर केजरीवाल ने दिया PM मोदी को चैलेंज
पाकिस्तान : आत्मघाती विस्फोट में कम से कम 52 लोगों की मौत, करीब 50...
मथुरा: पंजाब की युवती को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोपी...
दिल्ली जूलरी शॉप में डकैतीः 18 किलो गोल्ड बरामद, दो लोग हिरासत में
उज्जैन में नाबालिग लड़की से बलात्कार के आरोप में ऑटो रिक्शा चालक...
DHL एक्सप्रेस पार्सल डिलीवरी की कीमतों में 6.9 फीसदी की करेगी बढ़ोतरी