नई दिल्ली/टीम डिजिटल। देशभर से लव-जिहाद (Love-Jihad) की खबरें लगातार सामने आ रही हैं। वहीं ताजा मामला राजधानी दिल्ली से सामने आया है। यहां पर एक हिंदू युवति का शोषण किया गया है। पहले युवति का अश्लील वीडियो बनाकर उसे 3 साल तक ब्लैकमेल किया गया और उसका शारीरिक शोषण किया गया। इसके बाद लड़की का धर्मांतरण करा कर उसकी शादी की गई। मामले की सूचना पुलिस को मिलने के बाद दो आरोपरियों को गिरफ्तार किया गया।
दिल्ली के रोहिणी इलाके की रहने वाली एक युवति को आरोपियों ने पहले नशीला पदार्थ खिलाया। उसके बाद उसका एक अश्लील वीडियो बना लिया। अब आरोपी अश्लील वीडियो को सार्वजनिक करने की धमकी ने नाम पर लड़की को ब्लैकमेल करते रहे। इसके बाद बीते साल अक्टूबर महीने में लड़की का धर्मांतरण उससे शादी कर ली।
Drugs Case में अब दीया मिर्जा के Ex-Manager को NCB ने किया गिरफ्तार, मिला 200Kg गांजा
दो आरोपी गिरफ्तार शादी के बाद लड़की के साथ असली दरिंदगी का खेल शुरू हुआ। उसे देह व्यापार में धकेलने की कोशिश की गई। पीड़िता के विरोध करने पर उस पर जुल्म किए गए। किसी तरह से लड़की आरिपियों के चंगुल से भागी और अपने परिजनों के पास पहुंची। इसके बाद अम विहार पुलिस को इस मामले की सूचना दी गई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामला दर्ज किया और रमा विहार के रहने वाले मुख्य आरोपी सोहेल अहमद और उसके पिता शफीक अहमद को गिरफ्तार कर लिया।
पीड़िता के भाई ने बाताया कैसे रची गई थी साजिश पीड़िता के भाई ने बताया कि साल 2017 में उसकी बहन महज साढ़े सोलाह साल की थी और स्कूल में पढ़ती थी उसी दौरान आरोपी सोहेल की बहन भी उसके साथ पढ़ती थी। आरोपी की बहन ने अपना नाम प्रेरणा बताया हुआ था। दोनो ही अच्छी दोस्त हुआ करती थी। एक दिन प्रेरणा पीड़िता को पार्टी के बहाने अपने घर लेकर गई। जहां उसने उसे अपने भाई से मिलवाया और उसका नाम साहिल बताया। इसके बाद पार्टी में ही उसे नशीला पदार्थ देकर उसके साथ दुष्कर्म किया गया और इसका वीडियो भी बना लिया। आरोप है कि इस पूरी घटना में सोहेल, उसकी बहन, उसकी मां और उसके पिता शामिल थे।
Video: लाठी-कुल्हाड़ी से मार-मार कर युवकों ने की डोल्फिन की हत्या, पुलिस की गिरफ्त में 3 लोग
'देह व्यापार में धकेलने के लिए कई बार लड़की को पीटा' एक बार वीडियो बन जाने के बाद सोहेल ने पीड़िता का कई बार यौन शोषण किया। तीन साल तक ये सब करने के बाद लड़की का धर्मांतरण करा कर उससे शादी कर ली। शादी के बाद उसको देह व्यापार में धकेलने की कोशिश शुरू हो गई। लड़की के साथ रोज मार-पीट की जाती थी। लड़की किसी तरह से अपनी जान बचाकर आरोपियों के चंगुल से भागी और अपने परिवार के पास आकर पूरी आपबीती सुनाई। अब पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है।
यहां पढ़ें अन्य बड़ी खबरें...
Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।
Delhi Bulletin: सिर्फ एक क्लिक में पढ़ें अभी तक की बड़ी खबरें
इस पूरे हफ्ते छाई रहीं Bollywood की ये 10 बड़ी खबरें
सोनू सूद भी आए कोरोना की चपेट में, बोले- अब और ज्यादा समय दे पाऊंगा...
Afternoon Bulletin: सिर्फ एक क्लिक में पढ़ें, अभी तक की बड़ी खबरें
कोरोना की दूसरी लहर से महाराष्ट्र की हालत खराब, CM ठाकरे ने पीएम मोदी...
Pics: इस हफ्ते इंस्टाग्राम पर इन सितारों ने मचाई सनसनी
दिल्ली में बढ़ते कोरोना के बीच CM केजरीवाल ने बुलाई समीक्षा बैठक,...
प. बंगाल: पांचवें चरण के मतदान में दिखी वोटर्स की भीड़, 1 बजे तक...
कुंभ पर कोरोना प्रकोप का असर! PM मोदी ने संतो से की महाकुंभ को...
सावधान! हवा के जरिए फैलता है कोरोना, 'द लांसेट' की रिपोर्ट में मिले...