Tuesday, Jun 06, 2023
-->
mahathug-wants-to-give-five-crore-11-lakh-rupees-for-the-prisoners-on-his-birthday

महाठग जन्म दिन पर कैदियों के लिये देना चाहता है पांच करोड़ 11 लाख रुपये

  • Updated on 3/22/2023

नई दिल्ली। टीम डिजिटल। मंडोली जेल नंबर-13 में बंद महाठग सुकेश चंद्रशेखर का एक ओर लेटर सामने आया है। इस बार उसने किसी पर आरोप नहीं लगाया है,बल्कि अपने 25 मार्च को जन्म दिन पर कैदियों के कल्याण के लिए जेल को पांच करोड़ 11 लाख रुपये देने की पेशकश की है। इस बार यह लेटर तिहाड़ जेल डीजी को लिखा है।

ज्ञात हो कि 200 करोड़ रुपये के मनी लॉन्ड्रिंग के केस में जेल में बंद महाठग सुकेश चंद्रशेखर के लेटर का डीजी जेल  की ओर से अभी कोई जवाब नहीं आया है। लेकिन लेटर सामने आने के बाद सभी हैरान है। सुकेश ने अपने लेटर में लिखा है कि वह यह धन राशि देकर उन कैदियों की सहायता करना चाहता है।

जो अपनी जमानत हासिल करने के बाद भी अपने जमानत बांड का भुगतान करने में सक्षम नहीं हैं। या ऐसे कैदी जो कई वर्षों से बंद हैं और उसके बंद होने की वजह से उनके परिवार का खर्चा नहीं चल पा रहा है। उनके बच्चे पढ़ नहीं पा रहे हैं। उसने बताया कि जब से वह बंद हैं उस वक्त से आज तक उसने अपनी व्यक्तिगत क्षमता से चार सौ से ज्यादा कैदियों को उनकी जमानत बांड या उनके परिवारों की भलाई के लिए मदद की है।

न्यायपालिका बेशक इस संबंध में कई प्रयास कर रही है लेकिन उन विचाराधीन परिवारों की मदद कर रही है जो गरीबी रेखा से बहुत नीचे हैं। वह जब से जेल में बंद है। कई परिवार बिखर गए हैं यहां तक कि कई वर्षों तक जेल से नहीं निकलने  के कारण आत्महत्या कर ली है, इसलिए मैं सिर्फ यह छोटी सी पहल करना चाहता हूं। 

    

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।
comments

.
.
.
.
.