Thursday, Jun 01, 2023
-->
manager-caught-cheating-for-100-crores-since-31-months

31 महीनों से सौ करोड़ की धोखाधड़ी में चकमा दे रहे मैनेजर पकड़े

  • Updated on 3/27/2023

  
नई दिल्ली। टीम डिजिटल। अगस्त 2020 से आर्थिक अपराध शाखा पुलिस को सौ करोड़ की धोखाधड़ी करके चकमा देकर एक ठिकाने से दूसरे ठिकाने पर छिपने वाले दो शातिर धोखेबाजों को मंगोलपुरी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जिनको 16 दिन पहले कोर्ट ने भगौड़ा घोषित कर दिया था। आरोपियों की पहचान विष्णु कुमार और रोहित कुमार के रूप में हुई है। 


पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मंगोलपुरी पुलिस को  पकड़े गए दोनों आरोपियों के इलाके में स्थित होटल ला में आने की पुख्ता सूचना मिली थी। हेड कांस्टेबल विनोद दलाल कांस्टेबल सुशांत और विशाल को आरोपियों को पकडऩे का जिम्मा सौंपा गया। पुलिस टीम ने होटल में घेराबंदी करके आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

दोनों को आर्थिक अपराध शाखा को सौंप दिया। दोनों आरोपी मैसर्स द्वारका हाइट्स कंपनी के मैनेजर थे। जिन्होंने द्वारका के एल-जोन में शानदार फ्लैट देकर लोगों को यह दावा करके लालच दिया कि उन्होंने डीडीए से जमीन खरीदी थी। इसी मामले में दोनों ने करीब सौ करोड़ रुपये लोगों से ठग लिये थे।

दोनों के खिलाफ आर्थिक अपराध शाखा ने दोनों के खिलाफ 20/406/409/120बी आईपीसी के तहत मामला दर्ज किया था। दोनों वारदात के बाद से ही फरार चल रहे थे। बीते 11 मार्च को द्वारका कोर्ट ने दोनों को भगौड़ा घोषित कर दिया था।    

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।
comments

.
.
.
.
.