नई दिल्ली (टीम डिजिटल)। बिहार में जंगलराज खत्म होता नजर नहीं आ रहा है। बल्कि आए दिन बिहार में ऐसी घटनाएं घटती हैं जो कि जंगलराज के जानवरों की देहशतों को बताती है। ऐसा ही जंगलराज का एक मंजर पटना से 25 किलोमीटर दूर शेरपूर इलाके में देखने को मिला। जहां एक छोटे से विवाद को लेकर एक बिजली मिस्त्री के जीभ काट दी गई।
पीड़ित का नाम पवन कुमार बताया जा रहा है। पुलिस के मुताबिक दशहरे की शाम को पवन कुमार को 5 लोगों ने अगवाह कर लिया था। उसके बाद उसे एक सुनसान जगह ले जाकर उसके साथ मारपीट की गई। जब इससे भी बदमाशों का मन नहीं भरा तो उन सभी ने तेज हथियार से उसकी जीभ तक काट दी।
पंचायत का शर्मनाक फैसला, सबके सामने महिला के साथ किया ये कांड!
बाद में सभी बदमाशों ने पवन कुमार को उसके घर के पास फेंका और वहां से फरार हो गए जिसके बाद पवन को अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसका इलाज अभी भी जारी है।
48 घंटे तक पुलिस को इस मामले की कोई जानकारी ही नहीं थी। मीडिया में इस खबर के आने के बाद पुलिस को होश आया जिसके बाद पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया।
इस मामले में थानाध्यक्ष ने जल्द ही बदमाशों की गिरफ्तारी की बात कही है । लेकिन सोचने वाली बात यह है कि क्या बिहार की कानून व्यवस्था मर चुकी है। शायद हां, क्योंकि आए दिन जंगलराज की ऐसी घटानाएं बिहार में होती रहती है।
Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।
भारत का विदेशी कर्ज बढ़कर 629.1 अरब अमेरिकी डॉलर रहा: आरबीआई
केजरीवाल सरकार ने दिल्ली के स्कूल दिक्कतों को दूर करने के लिए लॉन्च...
छात्रों की नृशंस हत्या : मणिपुरी के लोकप्रिय अभिनेता राजकुमार...
बिधूड़ी को चुनाव की जिम्मेदारी सौंपकर भाजपा ने नफरत को इनाम दिया:...
स्वामीनाथन को कृषि क्षेत्र में सकारात्मक परिवर्तन के लिए सदा याद रखा...
RSS समर्थित नेशनल डेमोक्रेटिक टीचर्स फ्रंट ने डूटा अध्यक्ष पद पर जीत...
अतीक अहमद गिरोह का इनामी बदमाश दिल्ली से गिरफ्तार
उत्तराखंड को लंदन में 4800 करोड़ के दो और निवेशक मिले
‘हरित क्रांति' के प्रणेता प्रख्यात कृषि वैज्ञानिक एम एस स्वामीनाथन...
पंजाब पुलिस ने कांग्रेस विधायक खैरा को मादक पदार्थ मामले में किया...