नई दिल्ली/टीम डिजिटल। बलात्कार के आरोपी और भारत से फरार स्वामी नित्यानंद (nithyananda) ने अपने देश कैलासा में आने के लिए वीजा जारी करने का ऐलान किया है। उनका यह ऐलान अब चर्चा का विषय बन गया है।
भगौड़े नित्यानंद ने मेक्सिको के पास खुद का एक द्वीप बसा लिया और उसका नाम कैलासा रखा। इतना ही नहीं नित्यानंद ने कैलासा के लिए खुद का बैंक और करेंसी का ऐलान किया था। इस बैंक का नाम पर रिजर्व बैंक ऑफ कैलाशा रखा गया था।
सेक्स स्कैंडल में फंसे नित्यानंद कुंभ मेले से हुए ब्लैक लिस्ट, नहीं मिलेंगी सुविधाएं
वीडियो में किया यह दावा दरअसल, सोशल मीडिया पर नित्यानंद का एक वीडियो समाने आया है जिसमें उसने दावा किया है कि कैलासा आने के लिए उसकी खुद की चार्टर्ड फ्लाइट सर्विस है, जिससे लोग कैलासा आ-जा सकेंगे। लेकिन यहां आने वाले बाहरी व्यक्ति को सिर्फ तीन दिन तक ही रुकने दिया जाएगा।
Kailasa trip is open now. You can apply for visa. And have a Darshan of Lord Shiva physically. 👺 pic.twitter.com/ywGH2qpypi — Vishweshwar Bhat (@VishweshwarBhat) December 17, 2020
Kailasa trip is open now. You can apply for visa. And have a Darshan of Lord Shiva physically. 👺 pic.twitter.com/ywGH2qpypi
अपने इस वीडियो में नित्यानंद ने बताया है कि अगर किसी को कैलासा आना है तो उसे ऑस्ट्रेलिया से फ्लाइट लेनी होगी। इसके साथ ही यह दावा भी किया जा रहा है कि वीज़ा के तहत कैलासा की यात्रा में परम शिव के दर्शन भी कराए जाएंगे।
स्वामी नित्यानंद का अजीबोगरीब दावा, कहा-गाय को सिखाऊंगा फर्राटे से संस्कृत और तमिल बोलना
पासपोर्ट और इकोनॉमिक सिस्टम इससे पहले, नित्यानंद ने दावा किया था कि उसने अपने देश का पासपोर्ट (Passport) बना लिया है और वहां एक इकोनॉमिक सिस्टम भी तैयार कर रहा है ताकि वहां वह राजा की तरह राज कर सके और बड़ी आसानी से रह सके। नित्यानंद अपने देश कैलासा में अपनी सरकार, मंत्री, मंत्रालय समेत कई सुविधाओं के होने का दावा करता चला आ रहा है। भले ही नित्यानंद भारत में भगोड़ा घोषित हो लेकिन वो अपने वायरल वीडियो के कारण सुर्खियों में बना रहता है।
भगोड़े स्वामी नित्यानंद ने किया खुद का बैंक और करेंसी लॉन्च करने का ऐलान
10 महीने से फरार बता दें नित्यानंद 10 महीने से फरार चल रहा है और उस देश में गुजरात पुलिस के साथ-साथ उसे इंटरपोल (Interpol) ढूंढ रहा है। उस पर भारत में रेप के कई आरोप हैं। जबसे ही वह फरार है। हालांकि उसने एक वीडियो जारी किया था। जिसमें उसने घोषणा की थी कि वह अपनी खुद की बैंक के साथ करेंसी लान्च करने वाला की है।
विवादित बाबा नित्यानंद से जुड़ी ये हैं 5 बड़ी कंट्रोवर्सी
करता था यौन-शोषण गौरतलब है कि नित्यानंद पर आरोप थे कि वह अपने आश्रम में महिलाओं के साथ यौन-शोषण करता है। जिसके बाद 2010 में इस मामले में उसके खिलाफ चार्जशीट (Chargesheet) भी दर्ज की गई थी। बताया जाता है कि नित्यानंद के आश्रम में इस तरह का कांट्रेक्ट साइन कराया जाता है। जिसकी वजह से यौन-शोषण बहुत आसान रहता है।
यहां पढ़े अन्य बड़ी खबरें...
Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।
AAP का भाजपा पर आरोप- MCD अधिकारियों ने बिना जानकारी दिए बजट कराया...
Nawazuddin के घर में पत्नी आलिया के साथ हो रही है बदसलूकी, Video देख...
सिद्धार्थ को नहीं पसंद Kiara Advani की ये हरकत, शादी से 3 दिन पहले...
Kiara को मेंहदी लगाने राजस्थान पहुंची Veena Nagda, अंबानी परिवार की...
BBC डॉक्यूमेंट्री बैनः SC ने केंद्र को नोटिस जारी, 3 हफ्ते में मांगा...
Nawazuddin Siddiqui की मां ने लगाए बहू पर आरोप, कहा -'नहीं है ये...
कंझावला मामला: अंजलि की विसरा रिपोर्ट से हुआ ये खुलासा
शाहरुख खान की हीरोइन करने जा रही हैं शादी, इस दिन लेंगी सात फेरे
अडाणी समूह के शेयरों में जारी है गिरावट, अडाणी एंटरप्राइजेज का शेयर...
Video: इस भव्य महल में सात फेरे लेंगे कियारा-सिद्धार्थ, यहां देखें...