नई दिल्ली/ टीम डिजिटल। दक्षिण भारत के स्वयंभू बाबा नित्यानंद (Swayambhu Baba Nityananda) के बारे में जानकारी मिली है कि वो विदेश भाग चुका है। बाबा पर कई गंभीर आरोप है। बताया जा रहा है कि नित्यनंद ने दक्षिण अमेरिका के इक्वाडोर (Ecuador) में एक आईलैंड (island) खरीद उसे कैलासा नाम दिया है।
वहीं खबरों की माने तो इस आईलैंड को नित्यानंद ने हिंदू राष्ट्र घोषित कर दिया है। नित्यानंद के बारे में विदेश मंत्रालय (Ministry of External Affairs) ने कहा कि उसके बारे में उन्हें कोई जानकारी नहीं है। इस मामले में गुजरात पुलिस नित्यानंद को फरार होने की पुष्टि कर चुके है।
असली नाम है राजशेखर तमिलनाडु के थिरुनामलाई के रहने वाले स्वामी नित्यानंद का असली नाम राजशेखर है। स्वंय भू तांत्रीक बनने से पहले नित्यानंद ने 22 साल की उम्र में अध्यात्मिक ज्ञान प्राप्त करने का दावा दिया था। नित्यानंद किसी समय काफी लोकप्रीय थे। लेकिन कथित तौर पर एक अभिनेत्री के साथ सेक्स स्केंडल में उनका नाम आने के कारण वे सुर्खियों में आ गया। जिसके बाद वे कुछ दिन जेल में रहा।
बलात्कार और बच्चों को अगवा करने का मामला नित्यानंद पर कर्नाटक में बलात्कार का मामला दर्ज है। जिसके बाद से ही वे देश छोड़कर भाग गया था। मामले में पुलिस ने नित्यानंद के दो महिला अनुयायियों साध्वी प्राण प्रियानंद और प्रियातत्व रिद्धि किरण को भी गिरफ्तार किया गाया है। दोनों महिलाओं और बाबा पर चार बच्चाो को कथित तौर पर अगवा करने और उन्हें एक फ्लैट में बंधक बनाकर रखने का आरोप है।
स्वामी नित्यानंद का अजीबोगरीब दावा, कहा-गाय को सिखाऊंगा फर्राटे से संस्कृत और तमिल बोलना
आक्षम से लापता हुई थी महिला वहीं नित्यानंद के आक्षम से लापता एक महिला के मामले में भी जांच कर रही है। इसके साथ ही नित्यानंद पर आरोप है कि अहमदाबाद में अपना आक्षम योगिनी सर्वज्ञपीठम चलाने के लिए बच्चों को कथित तौर पर अगवा करने और उन्हें बंधक बनाकर अनुयायियों से चंदा चुटाने के आरोप हैं। गुजरात पुलिस ने बीते 21 नवंबर को बताया था कि नित्यानंद देश छोड़कर भाग गया है। उधर कर्नाटक पुलिस से मुताबिक, नित्यानंद 2018 के अंत में जमानत का फायदा उठा कर देश से भाग गया था। वहीं उसका पासपोर्ट सिंतबर 2018 में खत्म हो चुका था।
Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।
सोशल मीडिया-OTT प्लेटफॉर्म के लिए केंद्र सरकार लाई नई Guidelines, 24...
पाकिस्तानियों ने मोदी की दाढ़ी को बताया 'राष्ट्रीय सुरक्षा' के लिए...
BKU के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश टिकैत ने खुद को बताया राम वंशज, कहा-...
लक्खा सिंह का पुलिस को ओपन चैलेंज- रैली करने आ रहा हूं दिल्ली
Afternoon Bulletin: सिर्फ एक क्लिक में पढ़ें, अभी तक की बड़ी खबरें
मार्च-अप्रैल में दिल्ली में 25 प्रतिशत पानी की सप्लाई रोकने जा रही...
सीमा पर चीन के नरम होते ही लाइन पर आया पाकिस्तान, भारत से की 'शांति...
पेट्रोल की बढ़ी कीमतों के विरोध में इलेक्ट्रिक स्कूटर से ऑफिस पहुंची...
MP: गोडसे की प्रतिमा लगाने वाले बाबूलाल चौरसिया कांग्रेस में शामिल,...
असम दौरे पर अमित शाह, कहा- राज्य को घुसपैठियों और हिंसा से बनाना है...