नई दिल्ली/टीम डिजिटल। नोएडा में महिला के साथ अभद्रता करने के मामले में फरार आरोपी श्रीकांत त्यागी को पुलिस ने मंगलवार को मेरठ में गिरफ्तार कर लिया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। गौतमबुद्ध नगर के पुलिस आयुक्त आलोक सिंह ने बताया कि एक सूचना के आधार पर नोएडा पुलिस ने त्यागी को मेरठ से तड़के गिरफ्तार किया। उसके साथ मौजूद चार अन्य लोगों को भी गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस आयुक्त ने बताया कि श्रीकांत त्यागी से गहनता से पूछताछ की जा रही है, उसे फरार रहने के दौरान किस-किस ने शरण दी इस बात की भी जानकारी हासिल की जा रही है। उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान कुछ अहम जानकारी मिली है। जिसके आधार पर पुलिस अग्रिम कार्रवाई करेगी।
पुलिस आयुक्त ने बताया कि श्रीकांत त्यागी को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम को उनके तथा उत्तर प्रदेश शासन द्वारा इनाम प्रदान किया जा रहा है। इससे पूर्व नोएडा पुलिस ने त्यागी को फरार घोषित किया और उस पर 25 हजार रुपये के इनाम की भी घोषणा की थी, जिसके बाद त्यागी ने गौतमबुद्ध नगर जिले की एक अदालत में आत्मसमर्पण से संबंधित एक याचिका दायर की थी।
गौरतलब है कि सेक्टर 93-बी स्थित ग्रैंड ओमेक्स सोसायटी में रहने वाली एक महिला ने सोसायटी में नियमों के उल्लंघन का हवाला देते हुए श्रीकांत त्यागी द्वारा कुछ पेड़ लगाने पर आपत्ति जताई थी जिसके बाद त्यागी ने महिला के साथ कथित तौर पर अभ्रद व्यवहार किया और उसे धक्का भी दिया था। घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सार्वजनिक हो गया था।
श्रीकांत त्यागी खुद को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से संबद्ध बताता है, जबकि पार्टी ने उससे दूरी बनाए रखी है। मामले को लेकर विपक्षी दलों ने भी भाजपा पर निशाना साधा है। विपक्षी दलों ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे. पी. नड्डा तथा पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेताओं के साथ त्यागी की कथित तस्वीरें भी साझा की हैं।
Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।
AAP का भाजपा पर आरोप- MCD अधिकारियों ने बिना जानकारी दिए बजट कराया...
Nawazuddin के घर में पत्नी आलिया के साथ हो रही है बदसलूकी, Video देख...
सिद्धार्थ को नहीं पसंद Kiara Advani की ये हरकत, शादी से 3 दिन पहले...
Kiara को मेंहदी लगाने राजस्थान पहुंची Veena Nagda, अंबानी परिवार की...
BBC डॉक्यूमेंट्री बैनः SC ने केंद्र को नोटिस जारी, 3 हफ्ते में मांगा...
Nawazuddin Siddiqui की मां ने लगाए बहू पर आरोप, कहा -'नहीं है ये...
कंझावला मामला: अंजलि की विसरा रिपोर्ट से हुआ ये खुलासा
शाहरुख खान की हीरोइन करने जा रही हैं शादी, इस दिन लेंगी सात फेरे
अडाणी समूह के शेयरों में जारी है गिरावट, अडाणी एंटरप्राइजेज का शेयर...
Video: इस भव्य महल में सात फेरे लेंगे कियारा-सिद्धार्थ, यहां देखें...