Thursday, Mar 30, 2023
-->
one month parole to jailed dera sacha sauda chief ram rahim sgpc objected rkdsnt

जेल में बंद राम रहीम को एक महीने की पैरोल, SGPC ने आपत्ति जताई

  • Updated on 6/17/2022

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। जेल में बंद डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह एक महीने की पैरोल मिलने के बाद शुक्रवार सुबह रोहतक की सुनारिया जेल से बाहर आ गया। हरियाणा के कारागार मंत्री रंजीत चौटाला ने बताया कि 30 दिन की पैरोल रोहतक संभागीय आयुक्त ने संबंधित अधिकारियों की सिफारिश पर दी है। सिंह 2017 में बलात्कार के मामलों में दोषी ठहराए जाने के बाद से हरियाणा के रोहतक की सुनारिया जेल में बंद है। मंत्री के अनुसार, सिंह ने अपनी याचिका में कहा था कि वह उत्तर प्रदेश के बागपत जिले के बरनावा में स्थित डेरा सच्चा सौदा के आश्रम जाना चाहता है। मंत्री ने बताया कि पैरोल के लिए मंजूरी दिए जाने से पहले बागपत में प्रशासन से अनुमति ली गई थी। 

‘अग्निपथ’ योजना पर शरद यादव ने उठाए सवाल, गिरिराज ने हिंसा पर राजद पर बोला हमला

इससे पहले, रोहतक जेल के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘‘उसे एक महीने की पैरोल मिली है और वह शुक्रवार को जेल से बाहर आया।’’ डेरा प्रमुख सिरसा में अपने आश्रम में दो महिला शिष्यों के साथ बलात्कार के मामले में 20 साल की जेल की सजा काट रहा है। सिरसा में डेरा सच्चा सौदा का मुख्यालय है। उसे अगस्त 2017 में पंचकूला स्थित केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) की एक विशेष अदालत ने दोषी ठहराया था। इस बीच शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) के अध्यक्ष हरजिंदर सिंह धामी ने डेरा प्रमुख की पैरोल पर कड़ी आपत्ति जताते हुए कहा कि यह फैसला सरकार के दोहरे मापदंड को दर्शाता है।   

‘अग्निपथ’ को तत्काल वापस लिया जाए, PM मोदी नौजवानों से मांगें माफी : कांग्रेस

  धामी ने कहा, ‘‘एक तरफ सरकारें‘बंदी सिंह’(सिख कैदियों) को सजा पूरी होने के बाद भी जेलों से बाहर नहीं ला रही हैं, वहीं दूसरी तरफ जघन्य अपराधों में दोषी डेरा सिरसा प्रमुख को बार-बार जेल से बाहर लाया जा रहा है।' उन्होंने आरोप लगाया कि गुरु नानक देवजी के 500वें प्रकाश पर्व पर केंद्र ने सिख कैदियों को रिहा करने की घोषणा की थी, लेकिन सरकार के कथित द्वेष के कारण इसे लागू नहीं किया गया।  धामी ने कहा, 'भले ही सिख निकाय बार-बार इस मुद्दे को उठा रहे हैं, लेकिन सरकार कोई सार्थक जवाब नहीं दे रही है जबकि सरकारें डेरा प्रमुख के प्रति नरमी बरत रही हैं।'     

अग्निपथ योजना पर लोगों को उकसाकर विवाद पैदा कर रहा विपक्ष : वी के सिंह 

एसजीपीसी अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा सरकार ने गुरमीत राम रहीम सिंह को फरवरी में पंजाब चुनाव के दौरान 'राजनीतिक लाभ के लिए' तीन सप्ताह का फर्लो दिया था और अगले सप्ताह होने वाले संगरूर लोकसभा उपचुनाव में लाभ लेने के लिए उसे फिर से पैरोल दे दी।  फरवरी में पंजाब में विधानसभा चुनाव से कुछ दिन पहले, गुरमीत राम रहीम सिंह को 21 दिन का फर्लो मिला था।  हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने तब उसकी रिहाई और पंजाब चुनाव के बीच किसी भी संबंध को खारिज किया था। डेरा प्रमुख ने तब गुरुग्राम में अपने परिवार के साथ समय बिताया था। डेरा प्रबंधक रंजीत सिंह और एक पत्रकार की हत्या के मामलों में भी राम रहीम दोषी ठहराया जा चुका है। 

अग्निपथ योजना के विरोध में प्रदर्शन, बिहार में आगजनी, रेलवे ने रद्द की 34 से ज्यादा ट्रेन

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।
comments

.
.
.
.
.