नई दिल्ली/ टीम डिजिटल। जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय परिसर में दो छात्राओं से कथित छेड़छाड़ और उनके अपहरण के प्रयास के मामले में एक और व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने आरोपी की पहचान आर के पुरम निवासी महावीर के तौर पर की है।
इस मामले में यह दूसरी गिरफ्तारी है। इससे पहले पुलिस ने अभिषेक (22) को गिरफ्तार किया था। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने दावा किया है कि वह एक मुक्त विश्वविद्यालय से पढ़ाई कर रहा है। पुलिस ने कहा कि वे परिसर में घुसने से पहले इलाके में घूम रहे थे।
उन्होंने कहा कि तथ्यों की पड़ताल की जा रही है और जांच चल रही है। पुलिस के अनुसार बाकी दो आरोपियों को पकड़ने के प्रयास जारी हैं। जेएनयू छात्र संघ ने बुधवार को आरोप लगाया था कि कार में सवार कुछ नशे में धुत लोगों ने मंगलवार रात परिसर में आकर दो छात्राओं को अगवा करने की कोशिश की थी।
आरोप है कि घटना के समय अभिषेक कार चला रहा था। पुलिस उपायुक्त (दक्षिण पश्चिम) मनोज सी ने बुधवार को कहा, ‘‘जेएनयू के छात्रों से दो शिकायत मिली है और मामले दर्ज कर लिये गये हैं। एक मामला मारपीट और दूसरा छेड़छाड़ और अपहरण की कोशिश से संबंधित है।'' उन्होंने कहा, ‘‘दोनों मामलों में आरोपी और वाहन समान हैं और उनकी पहचान कर ली गयी है।''
जनगणना, परिसीमन के पहले ही लागू किया जाए महिला आरक्षण कानून :...
समाजवादी पार्टी ने कहा - महिला आरक्षण विधेयक के खिलाफ नहीं लेकिन....
महिला आरक्षण विधेयक : AAP सांसद संदीप पाठक ने मोदी सरकार की नीयत पर...
यूपी के बाद PM मोदी मप्र में भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन को करेंगे...
Exclusive Interview: जवान में निभाया अहम किरदार फिर भी ऑडियंस की तरह...
परिवारों पर कर्ज का बोझ हुआ दोगुना, बचत हुई आधी : SBI रिसर्च
टाटा समूह के स्वामित्व वाली Air India के उड़ान सुरक्षा प्रमुख को DGCA...
केजरीवाल आवास पुनर्निर्माण विवाद: PWD अधिकारियों को कैट का रुख करने...
लॉन्च हुआ सबसे हल्का स्मार्टफोन Motorola Edge 40 Neo, खासियत से भरपूर...
PM मोदी वाराणसी का करेंगे दौरा, अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम की...