नई दिल्ली/टीम डिजिटल। भारत के पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान में महिला कलाकारों के ऊपर हो रहे अत्याचार धीरे-धीरे बढ़ते ही जा रहे है। सरकार के लाखों वादों के बाद भी वहां महिलाएं अपने आप को सेफ महसूस नहीं करती हैं। अभी हाल ही में पाकिस्तानी सिंगर रेशमा की उनके ही पति ने गोली मारकर हत्या कर दी है। खबरों की माने तो इस हत्या का मुख्य कारण जमीनी विवाद है। जिसके कारण पाकिस्तान ने अपनी एक सिंगर को खो दिया।
अमिताभ बच्चन के समधी की अस्थियां गंगा में विसर्जित, उमड़ी भीड़
आपको बता दें कि शादी के कुछ दिनों बाद ही रेशमा और उसके पति फैदा खान के बीच लड़ाई होती थी। जिसके कारण दोनों के रिश्तों में दरार आ गई और रेशमा अपने भाई के घर पर रहने लगी। वहां कि पुलिस के मुताबिक एक दिन फैदा खान उनके घर आया और अचानक रेशमा पर गोलियां चलाने लगा। इस अचानक हुए हमले में रेशमा बुरी तरह से घायल हो गई और उसकी वहीं पर मौत हो गई। रेशमा को मारने के बाद उसने पूरे घर के सामान को फैला दिया जिससे वो बच जाए और ये घटना एक लूट में बदल जाए।
पाकिस्तान में पहली बार ऐसा नहीं हुआ है कि किसी महिला कलाकार पर हिंसा की गई हो। इससे पहले भी 15 महिला कलाकरों पर हमला किया गया है। इसी साल फरवरी में एक एक्ट्रेस सुनबुल को हाई प्रोफाइल पार्टी में परफॉर्म नहीं करने पर मार दिया गया था।
Sacred Games: नवाज के डायलॉग पर भड़का विवाद, नेटफ्लिक्स नहीं करेगा कोई बदलाव
वहीं साल 2014 में अफगान गायिका गुलनाज उर्फ मुस्कान की पेशावर में हत्या कर दी गई थी। 2010 में स्वात घाटी की गायिका गजाला जावेद की उनके पति ने हत्या कर दी थी। 2009 में पेशावर में अयमान उदास की उसके भाई ने ही गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। रेशमा को पाकिस्तान में उनके कई महशूर पश्तो गानों के लिए जाना जाता है। इसके साथ ही उन्होंने पाकिस्तान के लोकप्रिय नाटक 'झोबल गोलुना' में भी अभिनय किया था।
Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।
राखी सावंत ने यूं बनाया Malaika Arora का मजाक, देखें यह एक मजेदार...
Priyanka Chopra के 'बॉलीवुड छोड़ने' वाले बयान पर उनकी बहन ने किया...
कुछ दलों ने मिलकर ‘भ्रष्टाचारी' बचाओ अभियान छेड़ा हुआ है:...
पेंशन कोष नियामक पीएफआरडीए के ओम्बड्समैन की अधिकतम उम्र सीमा बढ़ी
उमेश पाल अपहरण कांड: माफिया और पूर्व सांसद अतीक समेत तीन दोषियों को...
न्यायपालिका पर टिप्पणी को लेकर धनखड़, रीजीजू के खिलाफ कोर्ट का दरवाजा...
सुप्रीम कोर्ट ने पूछा- नफरती भाषणों के मामलों में FIRs के मुताबिक...
इजराइल में जनआक्रोश के आगे झुके PM नेतन्याहू, न्यायिक सुधार किया...
मोदी सरकार ने PAN को Aadhaar से जोड़ने की समयसीमा तीन माह बढ़ाई
अडाणी मुद्दे पर राज्यसभा में हंगामा, लगातार 11वें दिन भी जारी रहा...