नई दिल्ली/टीम डिजिटल। दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच की टीम ने दिल्ली में सक्रिय गड्डी बाज गिरोह को तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है। ये ठग लोगों को कागज की गड्डी के ऊपर 5 सौ के नोट दिखाकर गड्डी बताते थे और भोले भाले लोगों विशेषकर महिलाओं से उनके पास जो भी कीमती होता था ठग लेते थे।
इन तीनों ठगों ने हाल ही में दिल्ली में 8 ठगी की वारदातों को अंजाम दिया है। गिरफ्तार तीनों आरोपी सरवन, मोहन और शिवा पर भी अलग अलग थानों में ठगी व चोरी के करीब एक दर्जन मामले दर्ज हैं।
रवींद्र सिंह यादव ने बताया कि एएसआई कुलभूषण व एचसी अजय को ठगी करने वाले गिरोह की गुप्त सूचना मिली थी। गिरोह भोले भाले लोगों को 500 रुपये के आकार में कटे हुए कागज के बंडल जिसके ऊपर एक 500 रुपये का असली नोट लगा कर दिखाते हैं और उनके गहने और नकदी की ठगी कर लेता है।
सूचना के आधार पर एक टीम का गठन किया गया। टीम ने मिली सूचना के आधार पर सुभाष नगर के पास जाल बिछाया और एक आरोपी सरवन को पकड़ लिया। पूछताछ में सरवन ने खुलासा किया कि वह गड्डी बाज कहे जाने वाले गिरोह का सक्रिय सदस्य है।
आरोपी की निशानदेही पर टीम ने दो और आरोपी मोहन और शिवा को भी गिरफ्तार कर लिया। ये दोनों थाना मालवीय नगर में दर्ज एक मामले में संलिप्त पाए गए। आरोपी घटना के सीसीटीवी फुटेज में भी कैद हो गए थे व अपराध करते हुए दिखाई दे रहे थे। पुलिस इनके अन्य साथियों और अब तक किए गए वारदातों के बारे में पूछताछ कर रही है।
जनगणना, परिसीमन के पहले ही लागू किया जाए महिला आरक्षण कानून :...
समाजवादी पार्टी ने कहा - महिला आरक्षण विधेयक के खिलाफ नहीं लेकिन....
महिला आरक्षण विधेयक : AAP सांसद संदीप पाठक ने मोदी सरकार की नीयत पर...
यूपी के बाद PM मोदी मप्र में भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन को करेंगे...
Exclusive Interview: जवान में निभाया अहम किरदार फिर भी ऑडियंस की तरह...
परिवारों पर कर्ज का बोझ हुआ दोगुना, बचत हुई आधी : SBI रिसर्च
टाटा समूह के स्वामित्व वाली Air India के उड़ान सुरक्षा प्रमुख को DGCA...
केजरीवाल आवास पुनर्निर्माण विवाद: PWD अधिकारियों को कैट का रुख करने...
लॉन्च हुआ सबसे हल्का स्मार्टफोन Motorola Edge 40 Neo, खासियत से भरपूर...
PM मोदी वाराणसी का करेंगे दौरा, अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम की...