Friday, Jun 02, 2023
-->
quack-doctor-thrashed-for-molesting-woman

महिला से छेड़छाड़ करने पर झोलाछाप डॉक्टर की पिटाई, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

  • Updated on 3/9/2023

नई दिल्ली/टीम डिजीटल। महिला से छेड़छाड़ करना झोलाछाप डॉक्टर को भारी पड़ गया। पीड़िता के परिजनों ने आरोपी की पिटाई कर पुलिस को सौंप दिया। इस घटना से संबंधित वीडियो भी वायरल हो गया है। उधर, पुलिस ने लिखित शिकायत न मिलने पर आरोपी के विरूद्ध शांति भंग की कार्रवाई की है। मसूरी थानाक्षेत्र के मिसलगढ़ी में यह मामला सामने आया है।

सोशल मीडिया पर बुधवार को घटनाक्रम से जुड़ा वीडियो वायरल हो गया। वीडियो में कुशलिया गांव में कुछ ग्रामीण एक झोलाछाप डॉक्टर की पिटाई करते दिखाई दे रहे हैं। आरोप है कि डॉक्टर अक्सर महिलाओं के साथ छेड़छाड़ करता है। दवाई लेने आई महिला मरीजों को वह गलत ढंग से टच करता है। घटना के दरम्यान आरोपी डॉक्टर के क्लीनिक के बाहर भीड़ एकत्र हो गई।

इसके बाद एक महिला के परिजनों ने डॉक्टर से मारपीट की। बाद में आरोपी को नजदीकी पुलिस चौकी ले जाया गया। झोलाछाप डॉक्टर से मारपीट किए जाने का किसी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। उधर, एसीपी मसूरी निमिष पाटिल ने बताया कि आरोपी के विरूद्ध कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है। ऐसे में शांति भंग की कार्रवाई की गई है। शिकायत मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर आगामी कार्रवाई की जाएगी।

उधर, जनपद में महिलाओं से छेड़छाड़ के मामले रूक नहीं रहे हैं। विभिन्न थाना क्षेत्रों में आए दिन छेड़छाड़ एवं दुष्कर्म का प्रयास के मामले सामने आ रहे हैं। कुछ दिन पहले सिक्योरिटी गार्ड ने घरेलू सहायिका से दुष्कर्म का प्रयास किया था। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया था। शिकायत मिलने पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की। फरार आरोपी की अब तक गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। 
 

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।
comments

.
.
.
.
.