Thursday, Mar 30, 2023
-->
read-big-news-of-delhi-on-06-march-2018

नितिन त्यागी से पूछे गए 100 सवाल से लेकर केंद्रीय मंत्री के बयान तक, पढ़ें दिल्ली की बड़ी खबरें

  • Updated on 3/6/2018

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। सुबह से लेकर शाम तक दिल्ली के माहौल में कई उथल- पुथल होती हैं जिसका असर हमारे जीवन पर भी पड़ता है। ऐसी हर खबर से जुड़े रहने के लिए पढ़िए दिल्ली की बड़ी खबरें।  

Navodayatimes

नदयाल मार्ग (राऊज ऐवेन्यु) स्थित प्रदेश कांग्रेस का कार्यालय सोमवार को दिनभर चर्चाओं के घेरे में रहा। इसकी वजह यह थी कि कोर्ट के मुलाजिम आज इस कार्यालय व उसमें रखे सामान को कुर्क करने के लिए पहुंचे थे। इसका कारण यह बताया गया है।

मुख्य सचिव अंशु गुप्ता के साथ बदसलूकी मामले में सोमवार दोपहर लक्ष्मी नगर से ‘आप’ विधायक नितिन त्यागी सिविल लाइंस थाने पहुंचे। पुलिस ने विधायक से करीब पौने तीन घंटे पूछताछ में 100 सवालों की झड़ी लगा दी। नितिन त्यागी ने सचिव से मारपीट की बात से पूरी तरह इनकार करते हुए पुलिस को बताया कि मीटिंग में जनता को राशन न मिल पाने के बारे में पूछा गया था।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की मौजूदगी में दिल्ली सरकार के मुख्य सचिव अंशु प्रकाश के साथ आप विधायकों की कथित बदसलूकी पर केंद्रीय आवास एवं शहरी विकास राज्य मंत्री हरदीप पुरी ने बातों-बातों में अपने मन की बात कह दी।

बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, बेटी  को सड़क पर धरने पर बिठाओ फिर नौकरी की आस लगाओ, सबसे सुस्त कमीशन, एसएससी की एक दवाई सीबीआई, सीबीआई जैसे नारों के बीच एसएससी मुख्यालय के बाहर प्रदर्शन कर रहे छात्रों से नवोदय टाइम्स ने बात की। 

Navodayatimes

जवाहरलाल नेहरु विश्वविद्यालय के प्रशासन द्वारा लिए गए एक और फैसले ने वहां के छात्राओं को निराश कर दिया है। दरअसल जेएनयू में मेस संबंधी कई चीजों की कीमत बढ़ाने को लेकर नोटिफिकेशन जारी किया गया है। इसी का विरोध करते हुए छात्रों ने नाराजगी जाहिर की है।  

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।
comments

.
.
.
.
.