नई दिल्ली/टीम डिजिटल। दिल्ली पुलिस (Delhi Police) की स्पेशल सेल ने एक 29 साल व्यक्ति को गिरफ्तार किया है, जो गणतंत्र दिवस की हिंसा के दौरान लाल किले के गुंबद पर चढ़ गया था। पुलिस ने बताया कि गणतंत्र दिवस के दिन लाल किले पर तलवार बाजी करने वाले मनिंदर सिंह से पूछताछ करने और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी स्वरूप नगर निवासी जसप्रीत सिंह को उन्होंने गिरफ्तार किया है।
मनिंदर को पांच दिन पहले दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल द्वारा गिरफ्तार किया गया था। इसे वीडियो में तलवार बाजी करते देखा गया था। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, "मनिंदर ने हमें जसप्रीत नाम के अपने एक सहयोगी के बारे में बताया, जो लाल किले में भी मौजूद था और बाद में चप्पे-चप्पे पर स्थित एक आर्केड (दुकान जैसी संरचना) पर चढ़ गया।
Red Fort Violence: मनिंदर की गिरफ्तारी से हुए बड़े खुलासे! तलवारबाजी से भड़के थे उपद्रवी
दो तलवारें लहराते हुए नजर आया मनिंदर पुलिस का कहना है कि 26 जनवरी के दिन लाल किले पर हुई हिंसा के दौरान के जो वीडियो सामने आए हैं उसमें मनिंदर सिंह दो तलवारें लहराते हुए नजर आ रहा है। इसके साथ ही वो लोगों को पुलिसकर्मियों पर हमला करने के लिए भी प्रेरित कर रहा है। इतना ही नहीं मनिंदर सिंह के फेसबुक अकाउंट से कई सारे भड़काउ पोस्ट भी मिले हैं।
6 लोगों को ट्रैक्टर रैली में जाने के लिए उकसाया बताया जा रहा है कि मनिंदर सिंघू बॉर्डर भी जाया करता था। उसने स्वरूप नगर के 6 अन्य लोगों को ट्रैक्टर रैली में शामिल होने के लिए उकसाया था। ये लोग सिंघू सीमा से मुकरबा चौक की ओर जाने वाले किसानों की ट्रैक्टर रैली के साथ निकले। रैली में शामिल होने से पहले ही मनिंदर सिंह ने अपने हाथ में दो तलवारें ले ली थीं। इसने अपने साथियों के साथ लाल किले में घुसकर तलवार बाजी की। इन्हें देख उपद्रवियों के हौंसले बढ़े और वो पुलिसकर्मियों पर हमला करने लगे।
तलवार प्रशिक्षण स्कूल चलाता है मनिंदर इन्होंने लाल किले पर तोड़-फोड़ के लिए भी लोगों को उकसाया। मिली जानकारी के अनुसार मनिंदर सिंह स्वरूप नगर में अपने घर के पास एक खाली प्लॉट में तलवार प्रशिक्षण स्कूल भी चलाता है। उसके फोन में 26 जनवरी के दिन की गई तलवार बाजी की एक लंबी वीडियो भी मिली है। वहीं कई सारी तस्वीरें उसकी सिंघू बॉर्डर पर होने की तस्दीक भी करती हैं
ये भी पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।
राहुल गांधी बोले- भाजपा के शासन में बढ़ी अमीरी-गरीबी की खाई
मन की बातः प्रधानमंत्री ने हरिद्वार कुंभ से जोड़ा जल संरक्षण का संदेश
केरल में कांग्रेस प्रभारी अनवर बोले- श्रीधरन का भाजपा में शामिल...
पाकिस्तान ने 17 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया, भारतीय विदेश...
पेपर लीक होने के बाद सेना ने रद्द की भर्ती परीक्षा, उठे सवाल
फिर गुलाम नबी आजाद हुए मोदी के मुरीद, कहा- वे खुद को गर्व से कहते है...
टिकटॉक स्टार Sucide Case: महाराष्ट्र के वन मंत्री ने सौंपा इस्तीफा,...
MCD Bypolls: नगर निगम की 5 सीटों पर मतदान, 2 बजे तक 27.52 फीसदी वोटिंग
पुडुचेरी के विधानसभा अध्यक्ष ने स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए...
मेरठ किसान महापंचायत में केजरीवाल का बीजेपी पर वार, कहा- लाल किला...