नई दिल्ली/महेश चौहान। शाहबाद डेयरी इलाके में साक्षी की निर्मम हत्या करने वाले आरोपी साहिल खान उर्फ सन्नी को भले ही पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। लेकिन वारदात के पुलिस को जो इलाके के लोगों से बातें पता चल रही है। पुलिस भी अब इस नतीजे पर नहीं पहुंच पा रही है कि साहिल ने साक्षी की हत्या ओर वो भी इतनी बेरहमी से हत्या क्यों की थी। साहिल ने बस पूछताछ में कहा है कि हां मैंने ही हत्या की है। उस समय उसने शराब का भी सेवन किया हुआ था।
साक्षी की हत्या करने से पहले वह अपने एक दोस्त आकाश से मिला और फिर वह आगे गली में चला गया था। उसको पता था कि साक्षी वहां पर आने वाली है। जिसके बाद उसने साक्षी से बातचीत की थी। बात नहीं मानें और बहसबाजी ज्यादा करने पर साक्षी पर उसने तब तक चाकू से वार किया जब तक वह मर नहीं गई थी। वह उसकी शक्ल भी नहीं देख सकता था। इसलिये वह उसका चेहरा भी कुचलना चाहता था। जिसकी उसने कोशिश भी की थी।
दो दिन में पुलिस तलाशेगी चाकू और पूछेगी उसके नाम पुलिस अधिकारियों ने बताया कि रोहिणी कोर्ट से साहिल की दो दिन की रिमांड मिली है। इस दो दिन में पुलिस को साहिल की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल चाकू बरामद करना है। जिसको लेकर वह कभी बोल रहा है कि उसने चाकू रिठाला रास्ते में फैंका और बोल रहा है कि उसने कहीं सडक़ पर। इसके अलावा साहिल से उसके सोशल मीडिया के बारे में जानकारी लेनी है। उसने क्यों ऐसा किया। उसके पीछे क्या क्या कारण थे। यह भी जानने की कोशिश की जाएगी। पुलिस अफसर ने बताया कि, कोर्ट में केस की मजबूती के लिए वारदात के समय चश्मदीदों के बयान, हत्या के साक्ष्य, हथियार, सीसीटीवी फुटेज और व्हाट्सअप चैट आरोपी को सख्त से सख्त सजा दिलाने में पर्याप्त हैं।
साक्षी की हत्या से पहले आकाश दोस्त से की थी साहिल ने बातें पुलिस अधिकारियों ने बताया कि वारदात से कुछ ही दूरी पर एक ओर वीडियो उनको मिला है। जिसमें साहिल अपने एक दोस्त जिसका नाम आकाश सामने आया है। उससे किसी बात को लेकर बातें कर रहा था। जबकि आकाश अपने मोबाइल फोन में कुछ कर रहा था। करीब 27 सैकेंड तक बातें करने के बाद आकाश और साहिल अपने अपने रास्ते चले गए थे। जिसके कुछ मिनट बाद ही साक्षी को साहिल ने रोककर उसकी हत्या कर दी थी। आकाश से साहिल की क्या क्या बातें हुई थी। आकाश को बुलाकर पुलिस पूछताछ करने की कोशिश कर रही है।
साक्षी की हत्या का कारण बनी दबंग अजय उर्फ झबरू की नजदीकियां! साक्षी हत्याकांड में अब नए किरदार की एंट्री हुई है। साहिल, प्रवीण के बाद अब अजय उर्फ झबरू नाम सामने आया है। साहिल ने पुलिस को बताया कि साक्षी का अजय उर्फ झबरू नाम के दबंग लडक़े से अफेयर हो गया था। झबरू ने उससे कहा कि तुम साक्षी से दूर हो जाओ। साहिल ने बताया कि जब उसको लगने लगा था कि झबरू उसे मार देगा, इसलिए क्यों न मैं साक्षी को ही मार दूं। झबरू के चलते ही साक्षी मुझसे दूर चली गई थी।
वारदात के एक दिन पहले साक्षी की दोस्त भावना, खुद साक्षी और झबरू मिले थे और तीनों की कहासुनी साहिल से हुई थी। इसी कहासुनी में झबरू ने साहिल को धमकाया था कि वो साक्षी से दूर रहे। साहिल की तीनों के सामने बेईज्जती होने के कारण वह सो नहीं पा रहा था। उसने यह बात अपने दोस्तों में भी शेयर की थी। उसने टेंशन में काफी ज्यादा दोस्तों के साथ शराब भी पी थी। उसने तभी सोच लिया था कि साक्षी को अब वह खत्म कर देगा।
साहिल के बयानों में कितनी सच्चाई, प्रवीण और अजय से पूछताछ शुरू पुलिस अधिकारियों ने बताया कि साहिल शुरू से अपने बयान बदल रहा है। साक्षी की हत्या की वजह के कारण वह कई बता रहा है। पहला कारण वह अजय से मिली धमकी और उसके बाद उसकी बेईज्जी,दूसरा अजय द्वारा उसको जान से मारने की धमकी देना। तीसरा प्रवीण से साक्षी की नजदीकियां।
उसने यहीं सोचा था कि अगर साक्षी ही नहीं रहेगी तो न तो उसको धमकी कोई दे पाएगा और न ही कोई उसकी बेईज्जती कर पाएगा। इसलिये उसने साक्षी की हत्या कर दी। साहिल के बयानों की सच्चाई जानने के लिये अब पुलिस जौनपुर में रहने वाले प्रवीण और शाहबाद डेयरी में रहने वाले अजय,नीतू,भावना और आरती से पूछताछ करेगी। उनके बयानों के बाद ही पता चला पाएगा कि साहिल के बयानों में कितनी सच्चाई है।
साहिल से डर कर नीतू के घर रहने को थी मजबूर जानकारों ने बताया कि साहिल से जब से साक्षी की दोस्ती हुई थी और साहिल के साथ रहते रहते उसको उसके बारे में पता चलने लगा था। साहिल से साक्षी पीछा छुड़वाना चाहती थी। उसने उससे दूरी बनाना शुरू कर दिया था। जबकि साहिल उसके उतना ही करीब आ रहा था। साक्षी को दूर होता देखकर वह उसको धमकी तक देने लगा था। उसके साथ कई बार गाली गलौच भी होने लगी थी। जिसके बारे में साक्षी ने अपनी करीबी सहेलियों को भी बताया था।
जिन्होंने साहिल से दूरी बनाने की बात कही थी। इसी वजह से वह साक्षी भी नीतू के घर पर पिछले एक महीने से रहने लगी थी। जबकि साहिल की मां ने बताया है कि बेटी नीतू के घर दस दिनों से रह रही थी और उससे बातचीत भी होती रहती थी। इस मामले में नीतू सही है या फिर उसकी मां,पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है।
साहिल ने छह सौ रुपये में खरीदा था चाकू पुलिस अधिकारियों ने बताया कि साहिल ने साक्षी को मारने की योजना शायद करीब दस दिन पहले ही बना ली थी। उसने छह सौ रुपये में बाजार से चाकू खरीद लिया था। जिसको उसने अपने घर में छुपाकर रख दिया था। साहिल को पता था कि साक्षी अपने घर पर नहीं बल्कि नीतू के पास रह रही है। उसको नीतू का भी घर पता था। वह एक दिन पहले की बेईज्जती को लेकर काफी गुस्से में था। जैसे ही साक्षी को उसको इलाके में दिखाई दी। उसने उसकी निर्मम हत्या कर दी थी।
साहिल ने पहले भी दी थी साक्षी को जान से मारने की धमकी साक्षी और साहिल के रिश्तों को करीबी से जानने वालों ने बताया कि साक्षी को साहिल ने धमकी भी दी थी। उसने बोला था कि अगर वह अपनी हरकतों से बाज नहीं आई और प्रवीण आदि का पीछा नहीं छोड़ा तो वह उसे जान से मार डालेगा। साहिल के गुस्से को साक्षी पहले ही देख चुकी थी। इसी वजह से साक्षी एक महीने से नीतू के घर पर रह रही थी। उसको डर था कि कहीं साहिल गुस्से में आकर उसका मर्डर नहीं कर देे।
साक्षी को बोला था, मेरे फोन में वॉइस नोट भी है-सहेली भावना ने आगे बताया कि, साहिल से दो दिन पहले बात हुई थी जब वो पीडि़ता को जान से मारने की धमकी दे रहा था। पीडि़ता मेरे ही फोन से अपना इंस्टाग्राम चलाती थी। वो इंस्टाग्राम कॉल मेरे फोन से ही करती थी। साहिल ने बोला था मैं तुझे मार डालूंगा। मेरे फोन में वॉइस नोट भी है, जिसमें साहिल उसे धमका रहा है। वहीं भावन ने कहा कि, उसने घर वालों को धमकी के बार में नहीं बताया था, क्योंकि उसे डर था कि उसकी मम्मी उसे मारेंगी।
इंस्टाग्राम पर साहिल ने लिखा था आतंक फैलाना जरूरी है साहिल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर खुद को शराब प्रेमी बताया है। डार्क लाइफ लव यू जैसी लाइन लिखी है। हुक्का पीने के वीडियोज पोस्ट किए हैं। एक पोस्ट में साहिल बोल रहा है- दुनिया चैन से नहीं जीने देती। आतंक फैलाना जरूरी है। वो शराबी और अय्याश था। हुक्का और बीयर पीते उसके कई रील्स हैं। कुछ तस्वीरें और पोस्ट ऐसे भी है जिसमें साहिल रुद्राक्ष की माला पहने नजर आ रहा है।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि उसकी इंस्टाग्राम चैट से पता चला है कि साहिल की कई लड़कियों के साथ दोस्ती थी। साहिल का व्यवहार उनके प्रति अजीबोगरीब था जिस कारण मृतका उससे रिश्ता खत्म करना चाह रही थी। साहिल के जन्मदिन पर एक लडक़ी की इंस्टाग्राम आईडी से साहिल के पास मैसेज गया हैप्पी बर्थडे भाई जिसके जवाब में साहिल ने लिखा थैंक्यू डार्लिंग एक अन्य लडक़ी के अकाउंट से साहिल की तस्वीर को शेयर कर उस पर लिखा गया हैप्पी बर्थडे टू यू भाई जिसके जवाब में साहिल ने लिखा, थैंक्यू मेरी जान।
LOC पर घुसपैठ की कोशिश नाकाम, सेना ने मार गिराए दो आतंकवादी
आकांक्षी जिला कार्यक्रम ने 25 करोड़ से अधिक लोगों की जिंदगी बदल दी:...
भारत- कनाडा तनाव के बीच जयशंकर ने कहा- एक- दूसरे से बात करनी होगी
Asian Games 2023: सरबजोत और दिव्या ने शूटिंग मिश्रित टीम स्पर्धा में...
दिल्ली में आम आदमी पार्टी के 20 से ज्यादा पदाधिकारी कांग्रेस में...
रमेश बिधूड़ी को टोंक का प्रभार: मुस्लिम ध्रुविकरण या पायलट के गढ़ में...
विदेशों से धन भेजने को सुगम बनाने के लिए कई देशों से बातचीतः RBI...
इस्कॉन ने मेनका गांधी को 100 करोड़ रुपये का मानहानि नोटिस भेजा
पॉक्सो कानून में यौन संबंधों के लिए सहमति की उम्र में बदलाव की सलाह...
वेदांता विभिन्न कारोबार को करेगी अलग, बनाएगी 5 कंपनियां