युवती ने हिम्मत दिखाकर बदमाशों को धक्का देकर नीचे गिराया, घायल युवक को अस्पताल पहुंचाया नई दिल्ली/ टीम डिजिटल। आरटीवी सवार एक युवक को चार बदमाशों ने जमकर पीटा। चाकू से पेट और हाथ पर वार किए। मामला सीमापुरी इलाके का है जहां एक युवती ने हिम्मत दिखाई और बदमाशों को धक्का देकर नीचे गिराया। फिर आरटीवी ड्राइवर को लेकर अस्पताल में भर्ती करवाया। घायल अनिकेत प्रताप जान बच सकी शाम को उसे अस्पताल से छुट्टी मिल गई। पुलिस ने हत्या के प्रयास का केस दर्ज कर लिया है। जानकारी के मुताबिक अनिकेत परिवार के साथ राम नगर में रहते हैं और गाजियाबाद के सूर्य नगर स्थित एक कंपनी में अकाउंटेंट हैं। सीमापुरी श्मशान घाट के सामने चार लड़कों ने आरटीवी को रुकवाया और सवार हो गए। बैठे हुए लड़के ने चाकू निकालकर अनिकेत के पेट पर हमला कर दिया। उन्हें जबरन नीचे उतारने लगे और उनके बाएं हाथ पर भी चाकू मार दिया। इससे उनके पेट और हाथ से खून बहने लगा। आरटीवी में 15-20 सवारियां थी। लेकिन आगे सिर्फ एक लड़की आई। इस लड़की ने हिम्मत दिखाकर गेट पर खड़े बदमाशों को नीचे गिरा दिया। और घायल हालत में अनिकेत को आरीटीवी ड्राइवर की मदद से विवेक विहार के एक निजी अस्पताल में ले गईं। सर्जरी होने के बाद अगले दिन अनिकेत ने पुलिस को कॉल की।
सनातन धर्म विवाद: हिंदू साधु- संतों ने दिल्ली में किया प्रदर्शन
बिहारः पटना में दलित महिला से दरिंदगी, निर्वस्त्र कर पीटा और किया...
कवच के साथ ही 16 से ज्यादा सुरक्षा उपायों से लैस है नई वंदे भारत
Asian Games 2023: 10 मीटर एयर राइफल टीम ने वर्ल्ड रिकॉर्ड के साथ...
लोकसभा चुनाव से पहले ABVP की जीत बनेगी BJP की संजीवनी
दुर्गा पूजा, दशहरा, दिपावली, छठ पर नहीं है रेलगाड़ियों में कन्फर्म सीट
रामलीला कमेटियों ने माना BJP का प्रस्ताव, सनातन धर्म विरोधी पुतला दहन...
समाधान के लिए संस्थागत सहयोग जरूरी है: प्रधान न्यायाधीश चंद्रचूड़
‘राहगीरी' के लिए कनॉट प्लेस की सड़क बंद करने से व्यापारियों में रोष,...
राहुल गांधी ने पूछा - जातिगत जनगणना से डरते क्यों हैं प्रधानमंत्री...