Sunday, May 28, 2023
-->
shraddha''''s bones found in mehrauli forests, dna found from father

महरौली के जंगलों में मिली हड्डियां श्रद्धा की, पिता से मिला DNA

  • Updated on 12/15/2022

नई दिल्ली/ टीम डिजिटल। दिल्ली के जघन्य श्रद्धा वालकर हत्याकांड में पुलिस द्वारा महरौली के जंगलों से बरामद हड्डियों के डीएनए का मिलान मृतका के पिता के डीएनए के नमूनों से हो गया है। पुलिस सूत्रों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। महरौली के जंगलों में वालकर के शव के टुकड़ों की तलाश करते समय दिल्ली पुलिस को 13 हड्डियां बरामद हुई थीं।

श्रद्धा वालकर के लिव- इन पार्टनर आफताब पूनावाला ने कथित तौर पर उसकी हत्या कर शव के 35 टुकड़े कर दिए थे और उन्हें राष्ट्रीय राजधानी के अलग- अलग हिस्सों में फेंका था। एक सूत्र ने कहा, “पुलिस को बरामद हड्डियों की डीएनए रिपोर्ट मिल गई है।

इन हड्डियों का डीएनए वालकर के पिता के डीएनए के नमूने से मेल खाता है।” डीएनए जांच के लिए हड्डी के नमूने सेंट्रल फॉरेंसिक साइंस लैबोरेटरी भेजे गए थे। फॉरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला ने बुधवार को पूनावाला के पॉलीग्राफ टेस्ट की रिपोर्ट पुलिस को सौंपी थी।

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।
comments

.
.
.
.
.