Friday, Sep 29, 2023
-->
sister-in-law-accused-brother-in-law-of-raping-her-for-16-days-case-filed

साली ने जीजा पर लगाया 16 दिन तक दुष्कर्म करने का आरोप, मुकदमा दर्ज

  • Updated on 6/5/2023

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। उत्तर पूर्वी जिला के हर्ष विहार इलाके में 12वीं की छात्रा ने अपने जीजा पर आरोप लगाया है कि आरोपी ने 16 दिन तक उसके साथ रोजाना दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। किसी को कुछ भी बताने पर उसे और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी देता था। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने दुष्कर्म और जान से मारने की धमकी देने का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस फरार आरोपी की तलाश कर रही है।

19 वर्षीय पीड़िता हर्ष विहार इलाके में रहती है। वह 12वीं कक्षा की छात्रा है। 7 मई को रिश्ते में लडक़ी का जीजा उनके घर आया था। इस बीच लड़की के माता- पिता किसी काम से बाहर चले गए। लड़की का भाई भी बाहर चला गया। आरोप है कि उसी दौरान जीजा ने पीड़िता के दुष्कर्म किया।

पीड़िता ने परिजनों से शिकायत करने की बात कही तो आरोपी ने पीड़ित को धमकी दी कि अगर किसी को कुछ बताया तो वह उसे जान से मार देगा। 10 मई को आरोपी फिर अपने ससुराल आया। इस बार भी लडकी अकेली थी। आरोपी लड़की से कहने लगा कि बाहर कोल्ड ड्रिंक पीने चलते हैं।

आरोप है कि मना करने पर वह जबरदस्ती उसे बाहर ले गया, बाहर आकर आरोपी ने उसकी छाती पर चाकू लगा दिया। एक अनजान जगह ले जाकर उसे कोल्ड ड्रिंक पिलाई। जिससे लडकी को नशा होने लगा। वहां भी आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। 10 मई से 26 मई तक लड़की को एक अनजान कमरे में रखा। वह रोज उसके साथ दुष्कर्म करता था।

26 मई को वह उसे अपने साथ लेकर शादी करने ले जा रहा था। इस दौरान लड़की ने किसी के फोन से अपने पिता को फोन कर दिया। युवती के पिता मौके पर पहुंचे और आरोपी को पकड़ लिया। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। जिस पर 30 मई को मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस फरार आरोपी की तलाश कर रही है।

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।
comments

.
.
.
.
.