लोगों ने अतिक्रमण हटाने पहुंचे निगम कर्मी और पुलिस बल पर किया पथराव - कार्रवाई के विरोध में धरने पर बैठे आप विधायक अमानतुल्लाह खान को पुलिस ने किया गिरफ्तार - विरोध के बावजूद निगम ने यहां अवैध रूप से बनाई गई चार इमारतों को ध्वस्त किया नई दिल्ली/टीम डिजिटल।
अतिक्रम अभियान के दौरान वीरवार को नगर निगम की टीम भारी पुलिस बल के साथ मदनपुर खादर पहुंची, जहां उन्हें स्थानीय लोगों के विरोध का सामना करना पड़ा। इस कार्रवाई का विरोध करने मौके पर आम आदमी पार्टी विधायक अमानतुल्लाह खान पहुंच धरने पर बैठ गए। जब पुलिस ने उन्हें समर्थकों के साथ हटाने की कोशिश की तो पुलिस और निगम कर्मियों पर लोगों ने पथराथ शुरू कर दी। इसके बाद पुलिस ने पत्थरबाजी कर रहे लोगों पर लाठी चार्ज कर उन्हें मौके से खदेड़ दिया। इधर प्रदर्शन कर रहे विधायक अमानतुल्लाह खान सहित 12 लोगों को पहले हिरासत में ले उन्हें कालकाजी थाने ले गए। जहां बाद में उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।
निगम की टीम ने भारी सुरक्षा के साथ साउथ जोन में चिराग दिल्ली गांव, सावित्री नगर और सेंट्रल जोन के राजा धीर सेन मार्ग, इस्कान टेंपल रोड, कालका देवी मार्ग और मदनपुर खादर के कंचन कुंज में कार्रवाई की। मदनपुर खादर में एक तीन मंजिला इमारत गिराए जाने के बाद यहां लोग बड़ी संख्या में जुट गए और कार्रवाई का विरोध करने लगे। इससे माहौल तनावपूर्ण हो गया। ओखला से आप विधायक अमानतुल्लाह खान भी मौके पर पहुंच गए और कार्रवाई के विरोध में वहीं धरने पर बैठ गए। मौके पर बड़ी संख्या में लोग जुटते गए और थोड़ी देर बाद भीड़ ने निगम की टीम व पुलिसकर्मियों पर पथराव कर दिया। तनाव बढ़ता देख पुलिस ने अमानतुल्लाह खान को हिरासत में ले लिया। उन सभी को वहां से हटाकर कालकाजी थाने ले जाया गया, जहां उन्हें शाम को अभियान खत्म होने तक रखा गया। भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने पत्थरबाजी कर रहे लोगों पर लाठी चार्ज कर दी। इस दौरान सामने आए लोगों ने आसपास की गलियों से पत्थरबाजी करने के साथ ही, घरों के अपनी छतों से भी पथराव कर रहे थे। पर भारी पुलिस बल और पुलिस के सख्त रवैया के कारण विरोध कर रहे लोग थोड़ी ही देर में लोग नरम पड़ गए और तेजी से पीछे हटने लगे। इस हंगामे के कारण करीब आधा घंटा निगम की कार्रवाई रुकी रही। इसके बाद फिर निगम ने ध्वस्तीकरण का काम शुरू किया। निगम ने यहां अवैध रूप से बनी चार इमारतों को ढहा दिया।
छतों और गलियों में जमा कर रखे थे पत्थर
पुलिस अधिकारी ने बताया कि पहले से ही अतिक्रमण हटाए जाने की सूचना लोगों को थी। इसके कारण लोगों ने इसका विरोध करने की भी पूरी तैयारी कर रखी थी। इसका प्रमाण है कि जब पुलिस और निगम की टीम पहुंची तो उन पर गलियों और घर की छतों से पत्थरबाजी हुई, जहां पहले से पत्थर जमा किए हुए थे। पर उन्हें भारी पुलिस बल के आने और पुलिस द्वारा सख्ती दिखाते हुए लाठी चार्ज करने की संभावाना नहीं थी। उन्हें लगा था कि भारी विरोध से संभवत: पुलिस व निगम कर्मी वापस लौट जाएंगे।
‘इंडिया' गठबंधन के घटक दलों ने राष्ट्रीय स्तर पर जाति आधारित जनगणना...
जदयू को छोड़ने वाले अजय आलोक को भाजपा ने राष्ट्रीय प्रवक्ता नियुक्त...
CBI ने दो मणिपुरी किशोर छात्रों की हत्या के मामले में 4 लोगों को...
बिहार में जाति आधारित आंकड़े आने के बाद राहुल गांधी बोले- भारत के...
गांधीवाद पर पाखंड और गोडसे का महिमामंडन करने वालों को बेनकाब करेगी...
अजय माकन को पवन बंसल की जगह कांग्रेस का कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया
बंगाल की जनता के बकाए का भुगतान होने तक आंदोलन जारी रहेगा: TMC नेता...
SEBI ने सूचीबद्ध कंपनियों के लिए अफवाह का खंडन या पुष्टि करने की...
दिल्ली में ISIS का मोस्ट वांटेड आतंकवादी शाहनवाज गिरफ्तार
राहुल गांधी पहुंचे अमृतसर, स्वर्ण मंदिर में टेका मत्था