Thursday, Mar 30, 2023
-->
tampering-with-women-during-the-dussehra-festival-in-mysore

मैसूर में दशहरा उत्सव के दौरान महिलाओं के साथ हुई छेड़छाड़  

  • Updated on 10/16/2018

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। दशहरा उत्सव के दौरान आयोजित एक कार्यक्रम में यहां महिलाओं के साथ छेड़छाड़ और यौन उत्पीड़न की घटना सामने आई है। कई महिलाओं ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म जैसे फेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर ‘ओपन स्ट्रीट फेस्टिवल’ के दौरान हुई छेड़छाड़ की घटनाओं को साझा किया। यह कार्यक्रम कृष्णाराजा मुख्य मार्ग पर आयोजित हुआ था।

जम्मू कश्मीर : निकाय चुनाव का अंतिम चरण भी रहा फीका, सौरा वार्ड सूना

ये घटना सोमवार को उस समय हुई, जब इस सांस्कृतिक कार्यक्रम को देखने के लिए बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और पर्यटक जमा हुए थे। एक महिला ने ट्वीट किया, यह बेहद खराब और परेशान करने वाला था। कुछ लड़के शराब पीकर आए थे और वह हमारे नजदीक आने लगे और हम पर गिरने लगे।

येचुरी बोले- चुनाव में BJP विरोधी वोट बढ़ाने के लिए काम करेगी माकपा

एक लड़की ने लड़कों के इस समूह को बाहर निकालने के लिए आवाज भी उठाई, लेकिन हमारे मैसूर के लड़कों ने ऐसा नहीं किया। यहां तक कि उन्होंने उस लड़की का समर्थन भी नहीं किया। यह बेहद शर्मनाक है। हैश टैग मी टू।‘’ एक महिला ने दावा किया कि विदेशी पर्यटक भी इस छेड़खानी का शिकार हुईं।

 मैसूर के पुलिस आयुक्त ए सुब्रमण्येश्वर राव से  बताया कि इस संबंध में कोई औपचारिक शिकायत नहीं दर्ज कराई गई है। उन्होंने बताया कि पुलिस उस क्षेत्र के सीसीटीवी कैमरे की जांच कर रही है।

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।
comments

.
.
.
.
.