नई दिल्ली/टीम डिजिटल। उत्तरी बुर्किना फासो में मंगलवार को आतंकवादी हमले में 35 नागरिक मारे गए, जिनमें अधिकतर महिलाएं हैं। पश्चिम अफ्रीकी देश में पिछले पांच वर्ष में यह सबसे घातक हमला है। सेना ने बताया कि सैन्य अड्डे और सौउम प्रांत के अरबिंदा शहर में हुए दो हमलों में सात सैनिक और 80 जिहादी भी मारे गए।
माली और नाइजर सीमा से लगे बुर्किना फासो में लगातार जिहादी हमले होते रहते हैं। ऐसे हमलों में 2015 की शुरुआत से अब तक सैकड़ों लोगों की जान जा चुकी है। आर्मी चीफ ऑफ स्टाफ ने एक बयान में कहा, आतंकवादियों के एक बड़े गुट ने सैन्य अड्डे और Arbinda में आम नागरिकों पर एक साथ हमला किया।
राष्ट्रपति ने Tweet कर किया शोक व्यक्त बुर्किना फासो के राष्ट्रपति रोश मार्क काबोर ने Tweet किया, ‘बर्बर हमले में 35 नागरिक मारे गए, जिनमें अधिकतर महिलाएं हैं।’ उन्होंने साथ ही रक्षा एवं सुरक्षा बलों की वारता तथा प्रतिबद्धता की सराहना भी की। साथ ही राष्ट्रपति रोश मार्क ने इस आतंकवादी हमले मे जिन नागरिक और सैन्य पीड़ितों ने जान गवाई है उन की याद मे उन्होनें आज बुधवार 25 दिसंबर की मध्यरात्रि से राष्ट्रीय सीमा के पूरे क्षेत्र में 48 घंटे का राष्ट्रीय शोक घोषित करने का फैसला किया है।
En ce jour de Noël, ayons une pensée pieuse pour les familles éplorées par les attaques terroristes contre notre pays et soyons en communion avec nos vaillants soldats qui se battent avec héroïsme pour assurer la sécurité du territoire national. Dieu bénisse le Burkina Faso. RK — Roch KABORE (@rochkaborepf) December 25, 2019
En ce jour de Noël, ayons une pensée pieuse pour les familles éplorées par les attaques terroristes contre notre pays et soyons en communion avec nos vaillants soldats qui se battent avec héroïsme pour assurer la sécurité du territoire national. Dieu bénisse le Burkina Faso. RK
सरकार के प्रवक्ता ने बताया 20 सैनिक और 31 महिलाओं ने गवाई जान संचार मंत्री एवं सरकार के प्रवक्ता रेमीस डंडजिनौ ने बाद में बताया कि 31 महिलाएं मारी गई हैं और करीब 20 सैनिक घायल हुए हैं। राष्ट्रपति ने 48 घंटे के राष्ट्रीय शोक की घोषणा की है। सेना ने बताया कि मोटरसाइकिलों पर सवार जिहादियों ने सुबह हमला किया जो कई घंटों तक चला। बाद में, वायु सेना की मदद से सशस्त्र सेना ने आतंकवादियों को खदेड़ दिया। किसी समूह ने तत्काल हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है, लेकिन अल-कायदा और इस्लामिक स्टेट समूह अक्सर यहां जिहादी हमलों को अंजाम देते रहते हैं।
दिल्ली में एक दशक बाद एकीकृत MCD अस्तित्व में आई, चुनाव की अटकलें शुरू
‘AAP’ के अमानतुल्लाह खान ने दिल्ली पुलिस से माफी की मांग की, कानूनी...
के. चंद्रशेखर राव ने कहा- किसान चाहें तो बदल सकते हैं सरकार
84 के दंगा पीड़ितों संबंधी नीति में भर्ती में वरीयता की परिकल्पना है,...
भाजपा ने पूर्वोत्तर में ‘भ्रष्टाचार की संस्कृति’ को समाप्त किया: शाह
सुप्रीम कोर्ट ने घोटाला मामलों में FIRs को एक जगह करने का दिया आदेश
दिल्ली को अतिरिक्त पानी देने की योजना से ‘पीछे हटे’ BJP शासित हिमाचल,...
मेहुल चोकसी के खिलाफ देश में ‘अवैध प्रवेश’ का आरोप डोमिनिका ने लिया...
कांग्रेस ने महंगाई को लेकर मोदी सरकार को घेरा, ‘‘भ्रम‘’पैदा करने का...
सरेआम युवक पिटाई के बाद सुआ घोंपकर कर दी हत्या