गंभीर रूप से घायल ए एस आई का चल रहा इलाज
- घायल होने पर भी दबोच रखा लूटेरे को, हुआ गिरफ्तार
नई दिल्ली/टीम डिजिटल।
पश्चिमी दिल्ली के मायापुरी थाने में तैनात ेएक एएसआई पर बुधवार को लूटेरे ने चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। पर शरीर पर कई गंभीर घाव लगने के बावजूद एएसआई ने आरोपी को तब तक दबोचे रखा जब तक मदद को अन्य पुलिस कर्मी नहीं पहुंच गये। इसके बाद पुलिस कर्मियों ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया, वहीं घायल एएसआई शम्भू दयाल को अस्पताल पहुँचाया, जहां उनका इलाज चल रहा है। गिरफ्तार किये गये बदमाश की पहचान अनीश के रूप में हुई है।
डीसीपी घनश्याम बंसल ने बताया की बुधवार शाम वंदना नमक महिला मोबइल लूट की शिकायत लेकर थाने पहुंची थी। बताया था की लूटेरा उल्टा उन्हें ही धमकी दे रहा है। शिकायत पर एएसआई शंभु दयाल शिकायतकर्ता के साथ रेवाड़ी लाइन फेज-1 की झुग्गी पहुंचे, जहां शिकायतकर्ता ने एक व्यक्ति की ओर इशारा किया, जिसने मोबाइल फोन लूटा था।
उन्होंने उक्त व्यक्ति को पकड़ लिया। उसे थाने ले जाने लगे, तभी रास्ते में उक्त आरोपी व्यक्ति ने अचानक अपनी कमीज के नीचे छिपा चाकू निकाला और एएसआई पर हमला कर दिया। इसके बाद उसने दयाल के शरीर के ग़र्दन, छाती, पेट और पीठ पर ताबड़तोड़ चाकू से वर कर दिए। पर वे उसे दबोचे रहे, इसी दौरान थाने की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उक्त व्यक्ति को दबोच लिया और उक्त आरोपी के कब्जे से चाकू बरामद कर लिया। एएसआई दयाल को अस्पताल ले जाया गया, जहां फिलहाल वो खतरे से बाहर हैं।
कांग्रेस को प्रेस की स्वतंत्रता के बारे में उपदेश नहीं देना चाहिए,...
नूंह हिंसा: कांग्रेस विधायक मामन खान को मिली अंतरिम जमानत
मुख्य सूचना आयुक्त सिन्हा का कार्यकाल समाप्त, उत्तराधिकारी का ऐलान...
मणिपुर के चुराचांदपुर में एक द्वार पर ‘न्याय' लिखा हुआ पुतला लटका...
पत्रकारों पर छापेमारी की कार्रवाई की पत्रकार संगठनों ने की निंदा
अब महापौर शैली ओबरॉय विदेश यात्रा संबंधी राजनीतिक मंजूरी के लिए हाई...
पत्रकारों पर छापे : कांग्रेस बोली - जाति जनगणना के निष्कर्षों से...
107 सांसदों और विधायकों के खिलाफ नफरती भाषण देने के मामले : ADR
महाराष्ट्र : नांदेड़ सरकारी अस्पताल में 48 घंटों में 31 मरीजों की...
PM मोदी के 10 साल के शासन में ‘‘अडाणी' के अलावा ‘‘आम आदमी' को...