Thursday, Jun 01, 2023
-->
the-victim-sat-in-the-police-station-for-seven-hours-with-a-complaint-of-rape

रेप की शिकायत लेकर सात घंटे थाने में बैठी रही पीडि़ता

  • Updated on 12/21/2021

रेप की शिकायत लेकर सात घंटे थाने में बैठी रही पीडि़ता
- बिना मामला दर्ज किए पुलिस ने लौटाया,
- ड्यूटी ऑफिसर ने अधिकारी की इजाजत नहीं होने की कही बात
नई दिल्ली/टीम डिजिटल।

एक ओर जहां महिला सुरक्षा और सशक्ति करण को लेकर दिल्ली पुलिस अभियान चला रही है, वहीं दूसरी ओर थाना स्तर पर अब भी महिलाओं को अपनी शिकायते देने के लिये भी थानों में घंटों इंतजार करना पड़ रहा है। ऐसी घटना सोमवार शाम द्वारका सेक्टर 23 थाना में हुई, जहां एक महिला शाम चार बजे थाने पहुंची। लेकिन महिला को रात ग्यारह बजे तक थाने में बिठा कर रखा गया। अंतत:कुछ एनजीओ की महिलाओं को सूचना मिलने पर जब वह पहुंची तब देर रात पुलिस ने महिला की शिकायत रिसीव की।
जानकारी के अनुसार पीडि़ता अपने परिवार के साथ नजफगढ इलाके में रहती है। वह एक एनजीओ में काम करती है। महिला की आरोपी से उसी एनजीओ के ऑफिस में करीब दो साल पहले मुलाकात हुई थी। जहां आरोपी ने बताया था कि वह एक प्रॉपर्टी डीलर है। वह नजफगढ और रोहिणी में कई प्लॉट काट रहा है। वह उसे सस्ते में प्लॉट दिलवा देगा। उसकी बातों पर विश्वास कर उससे प्लॉट लेने के लिए तैयार हो गई। अप्रैल 2020 में आरोपी उसे अपनी कार में प्लॉट दिखाने ले गया था। रास्ते में उसने उसे चाय पिलाई, जिसके पीने से वह बेहोश हो गई। होश आने पर एक अनजान स्थान पर बिना कपड़ों के थी। आरोपी ने धमकी दी की उसने उसका वीडियो बना लिया है। अगर उसने अपने साथ हुई वारदात की जानकारी किसी को दी तो वह यह वीडियो परिवार तक पहुंचा देगा। इसके बाद आए दिन उससे रुपये वसूलता था। जब उसका ब्लैकमेल बंद नहीं हुआ तो वह सोमवार को उसकी शिकायत लेकर थाने पहुंच गई।
पीडि़ता ने बताया कि शाम 4 बजे थाने पहुंची थी, जहां महिला पुलिस कर्मी भी थीं, पर किसी ने उसकी शिकायत नहीं ली। महिला कर्मी का कहना था कि उन्हें वरिष्ठ अधिकारी से इजाजत नहीं है। सात घंटों बाद भी जब शिकायत नहीं ली गई तो अंतत: महिला ने सहायता के लिए एक एनजीओ की महिला कर्मी को बुलाया। जब वह पहुंचे और पुलिस पर दबाव बनाया तब पुलिस ने शिकायत रिसीव की। इस संबंध में द्वारका पुलिस अधिकारी से जानने की कोशिश की गई तो, उनकी ओर से कोई जवाब नहीं मिला।  

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।
comments

.
.
.
.
.