Sunday, Mar 26, 2023
-->
three cow smugglers arrested in police encounter, two shot in the leg

पुलिस मुठभेड़ में तीन गो तस्कर गिरफ्तार, दो के पैर में लगी गोली

  • Updated on 6/16/2022

नई दिल्ली,(टीम डिजिटल):दिल्ली से सटे नोएडा में थाना फेस 3 पुलिस ने वीरवार सुबह गढ़ी चौखंडी के पास से मुठभेड़ के दौरान दो गो तस्करों को पैर में गोली मारकर पकड़ा है। इस दौरान आरोपियों का एक साथी मौके से भाग निकला। पुलिस ने पीछा कर उसे भी पकड़ लिया। घायल तस्करों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने आरोपियों से एक कैंटर, दो तमंचे, कारतूस और औजार बरामद किए हैं।

डीसीपी सेंट्रल नोएडा हरीश चंदर ने बताया कि थाना फेस 3 पुलिस वीरवार सुबह गढ़ी चौखंडी में वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी बीच कैंटर में कुछ संदिग्ध नजर आए। पुलिस ने उन्हें रुकने का इशारा किया। इस पर आरोपियों ने पुलिस पर गोली चला दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में पैर में गोली लगने से दो बदमाश घायल हो गए। उनकी पहचान संभल निवासी हसीन और फरजन के रूप में हुई है। पुलिस ने उनके एक और साथी बिलाल को कांबिंग के दौरान गिरफ्तार किया है। डीसीपी ने बताया कि आरोपी पिछले कई वर्षों से एनसीआर में गो तस्करी और गोकशी कर रही थे। पिछले दिनों आरोपियों ने थाना फेस 3 क्षेत्र में भी गोकशी की घटना को अंजाम दिया था। 
 

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।
comments

.
.
.
.
.