नई दिल्ली/टीम डिजीटल। प्रेमजाल में फंसाने, फर्जीवाड़ा कर झूठा निकाहनामा तैयार कराने और दुष्कर्म में फंसाने में माहिर महिला पर अब पुलिस ने शिकंजा कस दिया है। दुष्कर्म केस में समझौता करने के नाम पर जमीन और मोटी रकम की डिमांड की थी। शिकायत मिलने पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी महिला के कारनामों को जानकर पुलिस भी स्तब्ध है। दूसरों पर रौब गालिब करने को वह अक्सर खुद के पुलिस विभाग में कार्यरत होने का दावा भी करती है। जनपद गाजियाबाद के मसूरी थाना क्षेत्र में यह मामला प्रकाश में आया है।
पेट्रोल पंप कर्मचारी को बनाया शिकार पुलिस के मुताबिक बुलंदशहर निवासी पीड़ित दंपति के 3 बच्चे हैं। परिवार का मुखिया पेट्रोल पंप पर कर्मचारी है। पेट्रोल पंप पर काम के दौरान कर्मचारी की मुलाकात एक महिला से हो गई थी। आरोप है कि महिला ने कर्मचारी को प्रेमजाल में फंसाकर शादी करने और शारीरिक संबंध बनाने का दबाव डाला। पीड़ित ने महिला के प्रपोजल को ठुकरा दिया। इस बीच आरोपी महिला ने फर्जी आधार कार्ड के जरिए झूठा निकाहनामा भी बनवा लिया। इसके बाद पीड़ित के खिलाफ पुलिस में दुष्कर्म की शिकायत की। ऐसे में कर्मचारी के पक्ष में उसका साला आगे आ गया।
रौब दिखाने के नायाब हथकंडे आरोप है कि महिला ने कर्मचारी के साले के विरूद्ध दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज करा दी। इस मामले में समझौता करने को वह अब भूखंड और 5 लाख रुपए की डिमांड कर रही है। इस पूरे मामले की शिकायत पुलिस क्षेत्राधिकारी (सदर) से की गई थी। प्रारंभिक जांच में महिला के खिलाफ आरोपी सही पाए जाने पर पुलिस ने कानूनी कार्रवाई की है। दरअसल महिला के कारनामों से पेट्रोल पंप कर्मचारी का पूरा परिवार खासा परेशान है। वह खुद को यूपी पुलिस में होने का दावा कर नागरिकों को डराती-धमकाती भी है। वहीं, पुलिस का कहना है कि इस प्रकरण में किसी प्रकार की नरमी नहीं बरती जाएगी।
तिरंगे पर खड़े होकर अदा कर रहा था नमाज, सीआईएसएफ ने पकड़ किया पुलिस...
मध्य प्रदेश: जैन बुजुर्ग को मुस्लिम समझ पीट-पीट कर मार डाला, आरोप BJP...
अब दिल्ली में आग बुझाने के लिए आएंगे रोबोट, केजरीवाल सरकार की अनोखी...
अधीर रंजन चौधरी के ट्वीट पर बवाल! राजीव गांधी को श्रद्धांजलि देते हुए...
शिवलिंग पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले प्रोफेसर की गिरफ्तारी पर DU...
पूर्व पीएम राजीव गांधी को राहुल गांधी ने दी श्रद्धांजलि, कहा- वो एक...
Char Dham Yatra 2022: यमुनोत्री हाइवे की सेफ्टी वॉल धंसीं, 10 हजार...
कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी में भाजपा पर जमकर बरसे राहुल गांधी, कहा- BJP ने...
दिल्ली: शिवलिंग पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले हिंदू कॉलेज के...
CNG Price Hike: महंगाई की मार! दिल्ली एनसीआर में फिर बढ़े सीएनजी के...