Saturday, Sep 30, 2023
-->
two tribals lynched on suspicion of cow slaughter in bjp ruled madhya pradesh rkdsnt

BJP शासित मध्य प्रदेश में गोहत्या के शक में 2 आदिवासियों की पीट-पीटकर हत्या

  • Updated on 5/3/2022

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। मध्य प्रदेश के सिवनी जिले में गोहत्या के संदेह में 15-20 लोगों के एक समूह द्वारा कथित तौर पर हमला किए जाने के बाद दो आदिवासियों की मौत हो गई। पुलिस सूत्रों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि घटना में एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया। मामले में शिकायतकर्ता और भाजपा शासित राज्य में विपक्षी कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि हमलावर बजरंग दल के हैं। अधिकारी ने बताया कि कुरई थाना क्षेत्र के सिमरिया में सोमवार को तड़के ढाई बजे से तीन बजे के बीच हुई घटना के सिलसिले में करीब 20 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।  

कांग्रेस ने LIC के IPO से ठीक पहले मोदी सरकार पर दागे सवाल 

 घटना के बाद कांग्रेस विधायक अर्जुन सिंह काकोदिया के नेतृत्व में एक गुट ने जबलपुर-नागपुर हाईवे पर धरना शुरू कर दिया। सिवनी के पुलिस अधीक्षक और अन्य अधिकारियों ने धरनास्थल का दौरा किया।   अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एसके मरावी ने पीटीआई-भाषा को बताया, ‘‘दो आदिवासियों की मौत हो गई। यह आरोप लगाया गया है कि 15-20 लोगों का एक समूह पीड़ितों के घर गया और उन पर गाय की हत्या का आरोप लगाते हुए हमला कर दिया। अस्पताल ले जाने के दौरान दो लोगों की मौत हो गयी। एक अन्य को मामूली चोटें आई हैं।’’

ईद के मौके पर भगवंत मान बोले- पंजाब में अंकुरित नहीं होते नफरत के बीज

  उन्होंने कहा कि मृतकों का पोस्टमार्टम किया जाना बाकी है।   मरावी ने कहा, ‘‘कुराई थाने में हत्या का मामला दर्ज किया गया है और पुलिस की टीम आरोपियों की तलाश कर रही है। कुछ आरोपियों के नाम (शिकायत में) हैं और अन्य अज्ञात हैं। हमने दो-तीन संदिग्धों को हिरासत में लिया है। पीड़ितों के घर से करीब 12 किलोग्राम मांस मिला है।’’   घटना में घायल शिकायतकर्ता ब्रजेश बत्ती ने कहा कि भीड़ सागर निवासी संपत बत्ती और सिमरिया निवासी ढांसा को लाठियों से मार रही थी, जब वह मौके पर पहुंचा तो उसके साथ भी मारपीट की गई।   घटना के विरोध में धरने पर बैठे कांग्रेस विधायक काकोदिया ने दावा किया कि हमलावरों में बजरंग दल के सदस्य शामिल हैं और उन्होंने इस दक्षिणपंथी संगठन पर प्रतिबंध लगाने की मांग की।

लाउडस्पीकर विवाद: AAP ने BJP पर जनता की आस्था के साथ खेलने का आरोप लगाया

  उन्होंने कहा कि पीड़ितों के परिजनों को एक-एक करोड़ रुपये और सरकारी नौकरी दी जानी चाहिए।    इस बीच, कांग्रेस ने घटना की उच्च-स्तरीय जांच और दोषियों के खिलाफ त्वरित कार्रवाई की मांग की है।   मप्र कांग्रेस के अध्यक्ष कमलनाथ ने ट््वीट किया, ‘‘मैं सरकार से मांग करता हूं कि इस घटना की उच्च-स्तरीय जांच की घोषणा कर, दोषियों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाए। पीड़ित परिवारों की हर संभव मदद की जाए व घायल युवक के इलाज की संपूर्ण व्यवस्था सरकारी खर्च पर हो।’’  

CMIE के बेरोजगारी आंकड़े पर अर्थशास्त्रियों ने उठाए सवाल

कमलनाथ ने कहा कि मृतकों के परिजनों और स्थानीय निवासियों ने दावा किया है कि बजरंग दल घटना में शामिल था।   पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो के आंकड़ों से पता चलता है कि मध्य प्रदेश आदिवासियों के खिलाफ अपराधों में देश के राज्यों में एक नंबर पर है। 

comments

.
.
.
.
.