नई दिल्ली/टीम डिजीटल। डयूटी से घर लौटते समय 2 दोस्तों को तेज रफ्तार कार ने रौंद दिया। गंभीर रूप से घायल दोनों युवकों की घटनास्थल पर मौत हो गई। वह रोजगार के सिलसिले में सिर्फ 4 दिन पहले पैतृक गांव से गाजियाबाद आए थे। हादसे के बाद अनियंत्रित कार पलटने से चालक और यात्री भी घायल हो गए।
सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर जाकर छानबीन की। मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। शिकायत के आधार पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। कविनगर थानांतर्गत लालकुआं के नजदीक यह दुर्घटना घटी। पुलिस के मुताबिक लालकुआं पर प्लास्टिक पाइप निर्माता फैक्ट्री है।
इस फैक्ट्री में मोनू (22) और अनिल (24) कार्यरत थे। दोनों मूल रूप से पक्षी विहार थाना जलेसर जनपद एटा के रहने वाले थे। फिलहाल वह लालकुआं पर किराए के मकान में रह रहे थे। पुलिस ने बताया कि बुधवार की रात मोनू व अनिल डयूटी कर घर लौट रहे थे। इस बीच तेज रफ्तार मारुति वैन ने दोनों को रौंद डाला।
हादसे के बाद अनियंत्रित वैन पलट गई। ऐसे में वैन चालक राकेश निवासी बुलंदशहर तथा यात्री अजय कुमार निवासी सुल्तानपुर घायल हो गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस चारों घायलों को लेकर संयुक्त चिकित्सालय सेक्टर-23 संजय नगर पहुंची। वहां से उन्हें जिला एमएमजी अस्पताल भेज दिया गया।
जहां डॉक्टरों ने मोनू व अनिल को मृत घोषित कर दिया। प्राथमिक उपचार के उपरांत अजय को डिस्चार्ज कर दिया गया। वैन चालक राकेश का इलाज चल रहा है। कविनगर कोतवाल अमित कुमार का कहना है कि मृतक मोनू के भाई राजकुमार की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।
जांचोपरांत उचित कार्रवाई की जाएगी। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। उधर, बताया गया है कि फैक्ट्री में काम न होने के कारण मोनू एक माह पहले गांव चला गया था। गांव से वह 4 दिन पहले दोस्त अनिल कुमार के साथ लालकुआं लौटा था।
‘इंडिया' गठबंधन के घटक दलों ने राष्ट्रीय स्तर पर जाति आधारित जनगणना...
जदयू को छोड़ने वाले अजय आलोक को भाजपा ने राष्ट्रीय प्रवक्ता नियुक्त...
CBI ने दो मणिपुरी किशोर छात्रों की हत्या के मामले में 4 लोगों को...
बिहार में जाति आधारित आंकड़े आने के बाद राहुल गांधी बोले- भारत के...
गांधीवाद पर पाखंड और गोडसे का महिमामंडन करने वालों को बेनकाब करेगी...
अजय माकन को पवन बंसल की जगह कांग्रेस का कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया
बंगाल की जनता के बकाए का भुगतान होने तक आंदोलन जारी रहेगा: TMC नेता...
SEBI ने सूचीबद्ध कंपनियों के लिए अफवाह का खंडन या पुष्टि करने की...
दिल्ली में ISIS का मोस्ट वांटेड आतंकवादी शाहनवाज गिरफ्तार
राहुल गांधी पहुंचे अमृतसर, स्वर्ण मंदिर में टेका मत्था