Monday, Sep 25, 2023
-->
uninvited-guests-fired-at-the-birthday-party-one-injured

जन्मदिन की पार्टी में घुसे बिन बुलाए मेहमानों ने चलाये चाकू, एक घायल

  • Updated on 9/13/2021

जन्मदिन की पार्टी में घुसे बिन बुलाए मेहमानों ने चलाये चाकू, एक घायल

 

नई दिल्ली/टीम डिजिटल।

 

उत्तम नगर थाना क्षेत्र में एक परिचित महिला की जन्मदिन में जाना एक शख्स को महंगा पड़ गया। महिला के बुलावे पर उनके घर गए शख्स पर झगड़े के दौरान वहां बिन बुलाए लोगों ने चाकू से हमला कर दिया। उन्हें पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल की पहचान एम सिंह के रूप में हुई। उसके बयान पर पुलिस ने हत्या का प्रयास का मामला दर्ज कर फरार आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

 

जानकारी के अनुसार एम सिंह शुक्रवार रात आनंद विहार में परिचित महिला के घर उसके जन्मदिन की पार्टी में गए थे । वहां महिला के अलावा महिला के घर के अन्य सदस्य भी मौजूद थे। दर रात करीब एक बजे पार्टी चल रही थी, उसी समय तीन लोग महिला के घर पहुंचे और महिला के पति से मारपीट करते हुए एक ने चाकू निकालकर उन पर हमला करने की कोशिश की। पीड़ित ने बीच बचाव करने की कोशिश की तो हमलावरों ने उनके पेट, सीना और चेहरे पर चाकू से वार कर दिया। घायल हो वह वहीं गिर गए। वारदात को अंजाम देकर तीनो शख्स मौके से फरार हो गए। महिला के परिवार वालों ने एम सिंह को अस्पताल में भर्ती कराया। अब पुलिस फरार आरोपितों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी का प्रयास कर रही है।

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।
comments

.
.
.
.
.