Friday, Sep 22, 2023
-->
Union minister Shripad Naiks car crash wife and PA killed in accident DJSGNT

केंद्रीय मंत्री श्रीपद नाइक की कार दुर्घटनाग्रस्त, हादसे में पत्नी और PA की मौत

  • Updated on 1/11/2021

नई दिल्ली/ टीम डिजिटल। सोमवार को कर्नाटक में केंद्रीय मंत्री श्रीपद नाइक की कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में केंद्रीय मंत्री की पत्नी और उनके सहायक की मौत हो गई। फिलहाल घायल केंद्रीय मंत्री का इलाज चल रहा है। मिली जानकारी के अनुसार उत्तरी कन्नड़ जिले के अंकोला तलुक के एक गांव में घटना घटी है। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।  

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत से केंद्रीय मंत्री के उचित इलाज दिलवाने के लिए बातचीत की। इसी बीच कर्नाटक के मुख्यमंत्री ने केंद्रीय मंत्री की पत्नी की मौत पर शोक जताया है।

 

comments

.
.
.
.
.