Tuesday, Oct 03, 2023
-->
vivek-tiwari-murder-cm-aditynath-yogi-ministers-says-bullets-hits-only-uttar-pradesh-criminals

विवेक हत्याकांड : सीएम योगी के मंत्री बोले- गोली अपराधियों को ही लग रही है

  • Updated on 9/29/2018

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में शुक्रवार देर रात ऐपल कंपनी के एरिया मैनेजर विवेक तिवारी के हत्याकांड को लेकर यूपी पुलिस के साथ योगी सरकार भी निशाने पर आ गई है। इस गोली कांड को लेकर विपक्ष पुलिस और योगी सरकार की जमकर आलोचना कर रहा है। वहीं, दूसरी सरकार योगी सरकार के मंत्री इस घटना का बचाव भी करते नजर आ रहे हैं। 

विवेक तिवारी हत्याकांड: लखनऊ शूटआउट पर आरोपी सिपाही ने दी सफाई

इसी कड़ी में योगी सरकार में सिंचाई मंत्री धर्मपाल सिंह कहा, 'गोली उन्हीं को लग रही है, जो असलियत में अपराधी हैं।' विवेक हत्याकांड पर मंत्री यहीं पर नहीं रुकते हैं, वह आगे कहते हैं, 'जो गलती करेगा उसको दंड मिलेगा, किसी भी सूरत में किसी को बख्शा नहीं जाएगा।' 

राजकोषीय घाटे को कम करने के लिए उधार कार्यक्रम को अंतिम रूप देगी RBI

सिंचाई मंत्री ने कहा, 'देखिए एनकाउंटर में योगी सरकार में ऐसी कोई गलती नहीं हो रही है। गोली उन्हीं को लग रही है जो वास्तव में अपराधी हैं। समाजवादी पार्टी की सरकार में जो गुंडाराज था, माफिया राज था, वही तीन-तड़ाम कर रहे हैं। बाकी सब ठीक है। अपराध और अपराधी पर कोई समझौता नहीं किया जाएगा। जो आपने प्रश्न किया है, देश का और प्रदेश का दोनों का सौभाग्य है। बनारस का और सौभाग्य है, यहां से सांसद प्रधानमंत्री मोदी हैं। जहां से राजाओं का राज्य खत्म होता है, वहां से योगीराज शुरू होता है। न्याय सबको, तुष्टीकरण किसी को नहीं। जो गलती करेगा उसको दंड मिलेगा, किसी भी हाल में किसी को बख्शा नहीं जाएगा।' 

वायुसेना उप प्रमुख एयर मार्शल देव को लगी गोली, हालत में सुधार

दरअसर, उत्तर पुलिस की गोली का शिकार होकर शुक्रवार को विवेक तिवारी की मौत हो गई थी। विवेक की पत्नी और उनकी दो बेटियां का इस घटना के बाद बुरा हाल है। सूत्रों के मुताबिक विवेक एक इवेंट से घर लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में सिपाही प्रशांत चौधरी उनपर गोली चला दी। विवेक ने इलाज के दौरान दम तौड़ दिया। 

रक्षा मंत्री सीतारमण बोलीं- राफेल डील रद्द कराना चाहती है कांग्रेस

उधर, विवेक की पत्नी कल्पना तिवारी का कहना है कि पुलिस को उनके पति को गोली मारने का हक नहीं था। अगर कोई गाड़ी नहीं रोकेगा तो आप उसे गोली से उड़ा देंगे। अगर पुलिस को शक था कि वे आपत्तिजनक हालत में थे। तो उन्हें पकड़ना चाहिए था। सभी को बुलाना चाहिए था। आखिर उन्हें गोली क्यों मारी गई। यूपी के सीएम योगी को इस मामले में न्याय करना चाहिए। 

मोदी सरकार ने किया चुनाव बांड की 5वीं किस्त की बिक्री का ऐलान

उधर, इस वारदात के दौरान विवेक के साथ मौजूद उनकी सहयोगी सना खान का कहना है कि विवेक उन्हें घर छोड़ने जा रहे थे। इसी दौरान पुलिसवालों ने गाड़ी रोकने की कोशिश की। डर की वजह से विवेक ने गाड़ी नहीं कि लड़की उनके साथ थी। इसी दौरान पुलिसवालों ने सामने से बाइक लगा दी। गाड़ी बाइक से टकरा गई। एक सिपाही ने सीधे विवेक को गोली मार दी। 
 

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।
comments

.
.
.
.
.