Tuesday, Oct 03, 2023
-->
wife attacked sensitive part of sleeping husband with knife

पत्नी ने सोते हुए पति के संवेदनशील अंग पर किया चाकू से हमला

  • Updated on 1/2/2023

नई दिल्ली,(जुनेद अख्तर):दिल्ली से सटे नोएडा में थाना सेक्टर 63 क्षेत्र की चोटपुर कालोनी में एक महिला ने सोते हुए पति के संवेदनशील अंग पर चाकू से हमला कर फरार हो गई। घटना के घायल व्यक्ति को नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने मामले में फरार चल रही आरोपी महिला को सोमवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने महिला  से वारदात में प्रयोग चाकू बरामद कर लिया है। सोमवार को महिला को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है। 

थाना प्रभारी अमित कुमार मान ने बताया कि चोटपुर कॉलोनी निवासी अगस्त साह ने अपनी पत्नी के खिलाफ शिकायत दी थी। अगस्त ने बताया कि उसने अपनी पत्नी रेखा को एक युवक बात करने से मना किया था। इस पर पत्नी ने शनिवार रात अगस्त के संवेदनशील अंग पर चाकू से हमला कर दिया था। अगस्त को नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया गया था। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस ने सोमवार को आरोपिता रेखा को गिरफ्तार कर लिया। वह मूलरूप से बिहार के बांका स्थित कठिन रनिडा गांव की रहने वाली है। पुलिस ने उससे चाकू भी बरामद कर लिया है।
 

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।
comments

.
.
.
.
.