Thursday, Jun 01, 2023
-->
woman from uzbekistan was allegedly thrashed gang raped by 3men vasantkunj delhi

दिल्ली: उजबेकिस्तान की महिला के साथ कार में हुआ गैंगरेप, दोस्त ने किया ये कुकर्म

  • Updated on 8/13/2019

नई दिल्ली/ टीम डिजिटल। राजधानी दिल्ली (New Delhi) में एक कार के अंदर विदेशी महिला के साथ रेप किया गया। पीड़ित महिला उजबेकिस्तान (Uzbekistan) की है। पीड़िता ने दक्षिण-पश्चिम जिले (South west District) के वसंत कुंज थाने में 3 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया है। तीनों आरोपी फिलहाल फरार चल रहे हैं। 

पुलिस के अनुसार पीड़िता की उम्र 31 साल है। वहीं मुख्य आरोपी महज 25 साल का है। महिला ने पुलिस को बताया कि मुख्य आरोपी उसका जानने वाला था। दोनो ही एक दूसरे को बहुत अच्छे से पहचानते थे। 

 

 

दिल्ली: गांधी नगर मार्केट में लगी भीषण आग, दमकल की 10 गाड़ियां मौके पर

बहाने से बुलाकर दोस्तों के साथ किया रेप

महिला ने अपनी शिकायत में पुलिस को बताया कि उसके जानने वाले युवक ने बहाने से उसे दिल्ली के वसंत कुंज इलाके में बुलाया जहां उसके दो अन्य साथी पहले से मौजूद थे। फिर उसके साथ स्कॉर्पियो कार के अंदर तीनों युवकों ने रेप किया। महिला ने रेप का जब विरोध किया तो उसे बुरी तरह से पीटा गया। महिला की युवक से फेसबुक में 2 साल पहले दोस्ती हुई थी। महिला 2 महीने पहले ही भारत आई थी। 

उन्नाव कांड: ट्रक ड्राइवर और क्लीनर का होगा नार्को टेस्ट, आज हो सकता है बड़ा खुलासा

तीनों के खिलाफ केस दर्ज

इसके बाद महिला ने पुलिस को इस पूरी वारदात के विषय में बताया और तीनों के खिलाफ केस दर्ज किया गया। ये घटना 10 अगस्त की है। 11 तारीख को महिला एम्स के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती हुई जहां पुलिस को इस घटना की जानकारी मिली। फिलहाल तीनो आरोपी फरार चल रहे हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और फरार आरोपियों की तलाश भी जारी है। 


 

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।
comments

.
.
.
.
.