नई दिल्ली,31 मार्च (टीम डिजिटल):दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने ट्वीट कर बताया कि चिराग दिल्ली फ्लाईओवर पर नेहरू प्लेस से आईआईटी की ओर जाने वाले मार्ग को खोल दिया गया है। जिसके बाद इस तरफ से जाने वाले लोगों को ट्रैफिक जाम का सामना नहीं करना पड़ेगा। हालांकि इसे खोलने के बाद चिराग दिल्ली फ्लाईओवर के दूसरे भाग यानी आईआईटी से नेहरू प्लेस की ओर जाने वाले मार्ग में मरम्मत का काम शुरू हो गया है। जिसके चलते इस मार्ग पर ट्रैफिक प्रभावित रहेगा। सीनियर अफसरों के मुताबिक,चिराग दिल्ली फ्लाईओवर,बाहरी रिंग रोड, लोक निर्माण विभाग द्वारा मरम्मत के लिए मार्च से 50 दिनों की अवधि के लिए बंद किया जाएगा जिसके चलते ट्रैफिक मार्ग में परिवर्तन होगा। बता दें चिराग दिल्ली फ्लाईओवर साउथ एक्सटेंशन, एंड्रूस गंज और एम्स को जोड़ता है। समय के साथ भारी ट्रैफिक की वजह से इस फ्लाईओवर में कई जगह खराबी आ गई थी। जिसके बाद लोक निर्माण विभाग ने स्ट्रक्चरल ऑडिट रिपोर्ट के बाद इसके मरम्मत का काम शुरू किया था। जिसके बाद अब यह बनकर लगभग तैयार हो गया है।
साक्षी हत्याकांडः साहिल ने 15 दिन पहले हरिद्वार से खरीदा था चाकू
2024 में फिर बन सकती है मोदी सरकार: डा. विजय दर्डा
शिवाजी के राज्याभिषेक की स्मृति में आयोजित कार्यक्रम में PM मोदी का...
हरकी पैडी पहुंचे पहलवान, गंगा में मेडल विसर्जित करने से टिकैट ने रोका
पहलवानों का मुद्दा युनाइटेड वर्ल्ड रेसलिंग में भी गूंजा, भारतीय...
पंजाब मंत्रिमंडल का विस्तार: गुरमीत खुडियां, बलकार सिंह बनेंगे मंत्री
अडाणी ग्रुप में विदेशी कंपनियों के निवेश को लेकर कांग्रेस ने साधा...
दिल्ली सेवा अध्यादेश: माकपा ने AAP का समर्थन करने का किया ऐलान
मोदी सरकार नारों और झूठे वादों की बैसाखियों पर चल रही है: जयंत चौधरी
बृज भूषण शरण सिंह के समर्थन में आगे आया अयोध्या के साधुओं का समूह