Thursday, Mar 30, 2023
-->

अवैध हथियारों के साथ 4 युवकों को पकड़ा

  • Updated on 5/13/2017

Navodayatimesनई दिल्ली/टीम डिजिटल। सार्वजनिक स्थान पर सरेआम अवैध हथियार लेकर घूम रहे चार लोगों को पुलिस ने अलग अलग स्थानों से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने चारों के खिलाफ मामले दर्ज कर लिए है। पुलिस के मुताबिक बीती रात एक व्यक्ति समयपुर चुंगी के पास रहस्यमय हालत में घूम रहा था। वह बार बार अंधेरे में इधर से उधर चक्कर लगा रहा था। उसकी गतिविधियों को देख कर वहां से गुजर रहे लोगों को संदेह हो गया।

तभी किसी ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी। थोड़ी ही देर में पुलिस ने मौके पर छापा मार कर उसे दबोच लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से एक पिस्तौल बरामद की है। पकड़े गए आरोपी की पहचान खंदावली गांव निवासी दिलशाद के रूप में हुई है। थाना एसजीएम नगर पुलिस ने सौतई गांव निवासी सुरेंद्र को अवैध हथियार और दो कारतूस के साथ एसजीएम नगर से गिर तार किया है।  सेक्टर 30 ने सोनीपत निवासी सुमेश को पुलिस ने अवैध पिस्तौल के साथ अनंगपुर चौक से गिरफ्तार किया।

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।
comments

.
.
.
.
.