नई दिल्ली/ब्यूरो। 5 महीने से रोजाना 30 लोगों की हवस का शिकार बन रही नेपाल की रहने वाली 22 वर्ष की लड़की पिंकी जीबी रोड से अपनी जान बचाकर भागी। पिंकी ने बताया कि 5 महीने पहले दुबई में काम दिलवाने के बहाने उसे एक महिला भारत ले आई और उसे जीबी रोड पर लाकर बेच दिया। पिछले 5 महीने से 64 नंबर कोठे पर उससे देह व्यापार का धंधा करवाया जा रहा था। उस कोठे पर रहने वाली एक महिला पिंकी से देह व्यापार करवाती थी और उसके साथ मारपीट करती थी। यह महिला उसे कई-कई दिन तक भूखा रखती थी।
#MeriRaatMeriSadak: गाजियाबाद में भी आंदोलन की दस्तक, महिलाएं उतरी सड़क पर
एनजीओ रेस्क्यू फाउंडेशन ने इस लड़की की एफआईआर दर्ज करवाने और कोठे पर देह व्यापार करवाने वालों को गिरफ्तार करवाने के लिए दिल्ली महिला आयोग से मदद मांगी। इसके बाद दिल्ली महिला आयोग ने पिंकी की एफआईआर दर्ज करवाई। इस लड़की से जबर्दस्ती गलत काम करवाने वाली महिला को भी आयोग ने गिरफ्तार करवाया। आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालिवाल ने एक टीम गठित की, जिसने पिंकी से बात की।
पिंकी ने बताया कि वो जीबी रोड के 64 नंबर कोठे से भाग गई थी। उसे कोठे वाले फिर से न पकड़ ले इसलिए पिंकी कुछ दिन तक छुप कर रही। फिर पिंकी ने उसके साथ गलत काम करवाने वालों के खिलाफ कर्रवाई करवाने का निर्णय लिया। पुलिस ने इस केस में 365/ 366/ 368/392/ 370/ 376/34/1 20बी आईटीपी एक्ट- 3,4,5,6, सेक्शन के तहत एफआईआर दर्ज की है।
दिल्ली: 20 साल की लड़की का रेप कर चौथी मंजिल से फेंका
स्वाति ने कहा कि जीबी रोड पर देश के गरीब इलाकों से और नेपाल जैसे देशो से लड़कियों को अच्छी नौकरी और बेहतर भविष्य का लालच देकर जीबी रोड पर बेच दिया जाता है। जहां इन लड़कियों की आत्माओं को रोज 30-30 लोग कुचलते हैं। हम लड़कियों को जीबी रोड के नरक से निकालने के लिए कोई भी कसर नही छोड़ेंगे।
किसान हिंसाः राकेश टिकैत का लाठी-डंडे का वीडियो वायरल, अब दे रहे सफाई
Live: दिल्ली हिंसा पर एक्शन शुरु, पुलिस ने 200 सौ उपद्रवियों को लिया...
Budget 2021: भारत-चीन के बीच बढ़े तनाव को देखते हुए इस बार रक्षा बजट...
पहले से प्लान थी किसान ट्रैक्टर रैली के दौरान हिंसा, लगे खालिस्तान...
लाल किले पर झंडा फहराने के खिलाफ SC में याचिका दायर, कोर्ट से की ये...
दीप सिद्धू के साथ नाम जुड़ने के बाद सनी देओल ने दी सफाई, बोले- नहीं...
Budget 2021: बजट में गोल्ड पर GST और इंपोर्ट ड्यूटी में की जाए कटौती,...
Tractor Rally Violence: 22 के खिलाफ FIR, दिल्ली पुलिस की प्रेस...
किसान ट्रैक्टर रैली हिंसा में 300 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल, 45 के...
ट्रैक्टर परेड के दौरान मचे उत्पात की BSP अध्यक्ष मायावती ने की निंदा,...