Thursday, Jun 01, 2023
-->
aap-mla-atishi-bjp-is-getting-construction-illegal-licenses-bjp-aap-have-councilor-in-mundka

आप विधायक आतिशी बोली, भाजपा पार्षद करवा रहे निर्माण, दे रहे अवैध लाइसेंस, भाजपा बोली मुंडका में आप क

  • Updated on 5/17/2022


नई दिल्ली/टीम डिजिटल। आम आदमी पार्टी की वरिष्ठ नेता आतिशी ने कहा कि मुंडका अग्निकांड की जिम्मेदार भाजपा है। भाजपा की नार्थ एमसीडी गैर कानूनी तौर पर लाइसेंस देकर लालडोरा क्षेत्र में भाजपा नेता से फैक्ट्री चलवा रही थी। भारतीय जनता पार्टी बताए कि कानून के मुताबिक लाल डोरा एक्सटेंशन में कमर्शियल गतिविधि संचालित नहीं हो सकती तो भाजपा नेता मनीष लाकड़ा को लाइसेंस कैसे मिला, उन्होंने कहा कि पूरी दिल्ली में भाजपा के पार्षद अवैध निर्माण करवा रहे हैं और अवैध लाइसेंस दे रहे हैं। हालंाकि भाजपा ने कहा मुंडका में आप का है पार्षद, उसने दिया होगा संरक्षण। 
       भाजपा के भ्रष्टाचार से हो रहे अवैध निर्माण और अवैध लाइसेंस ने दिल्ली की जानमाल को ख़तरे में डाला है। आम आदमी पार्टी, मांग करती है कि लालडोरा एक्सटेंशन में भारतीय जनता पार्टी की नगर निगम ने व्यावसायिक गतिविधि करने का लाइसेंस कैसे दियाए इसकी जांच कराई जाए। आप
विधायक आतिशी ने आज कहा कि दिल्ली में 13 मई को एक बहुत बड़ी त्रासदी हुई। मुंडका की एक बिल्डिंग में आग लगी और 27 लोगों ने अपनी जान गंवा दी और इनमें से सिर्फ 8 लोगों की पहचान हो पाई है। पूरी दिल्ली ही नहीं देश जानना चाहता है कि इतनी बड़ी त्रासदी के लिए कौन जिम्मेदार है।
           दस्तावेज पेश करते हुए विधायक आतिशी ने कहा कि मुंडका की इस इमारत को उत्तर दिल्ली नगर निगम ने व्यावसायिक गतिविधि करने की अनुमति दी। इस इमारत के मालिक मनीष लाकड़ा को व्यावसायिक गतिविधि चलाने के लिए लाइसेंस दिया गया। मनीष लाकड़ा भाजपा नेता भाजपा नेता, सांसद के चाचा के साथ प्रचार में दिख रहा है। उसने भाजपा का पटका पहना हुआ है। यह स्पष्ट है कि गैरकानूनी तरीके से मुंडका की इस इमारत में कमर्शियल गतिविधि चलाने का लाइसेंस दिया गया था। उन्होने कहा कि इसकी जांच हो आखिर ये लाइसेंस कैसे दिया गया साथ ऐसे कितने लाइसेंस और हैं जो जानमाल का खतरा बने हुए हैं। 
आप के मुंडका में पार्षद, क्या उसने दिया बिल्डिंग को संरक्षण: प्रवीण शंकर कपूर 
        हालंाकि इसके जवाब में भाजपा नेता प्रवीण शंकर कपूर ने कहा कि यदि सुश्री अतिशी को विश्वास है कि निगम पार्षद के संरक्षण से अवैध व्यवसायिक गतिविधियां चलती हैं और रोकने से रूकती हैं तो वह बतायें गत पांच वर्ष में मुंडका की बिल्डिंगों में व्यवसायिक गतिविधियां रोकने के लिए आप पार्षद अनिल लाकड़ा ने क्या कदम उठाए। उन्होने कहा कि 27 लोगों की मौत जैसे संवेदनशील मुद्दे पर अतिशी सहित अन्य आम आदमी पार्टी नेताओं को रोजाना संवेदनहीनता से राजनीतिक ब्यानबाजी करते देख दिल्ली की जनता स्तब्ध है।
        उन्होने कहा कि अतिशी ने लालडोरा क्षेत्रों एवं अंधिकृत कॉलोनियों में चल रहे व्यवसायिक निर्माण एवं गतिविधियों पर कार्रवाई की मांग कर रही हैं तो वहीं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल किसी भी निगम कार्रवाई का विरोध कर रहे थे। निगम पार्षदों पर अवैध गतिविधियों का आरोप लगाते हुऐ अतिशी भूल गईं की मुंडका से आम आदमी पार्टी के पार्षद अनिल लाकड़ा हैं और पार्षदों पर आरोप को सही मानें तो इस दुर्घटनाग्रस्त बिल्डिंग को आम आदमी पार्टी के पार्षद का संरक्षण प्राप्त था। 
 

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।
comments

.
.
.
.
.