Thursday, Jun 01, 2023
-->
allegations-of-aap-leaders-are-baseless-fabricated-kejriwal-is-diverting-attention-bidhuri

आम आदमी पार्टी के नेताओं के आरोप बेबुनियाद, मनगढ़ंग, ध्यान भटका रहे हैं केजरीवाल: बिधूड़ी 

  • Updated on 3/18/2023

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। दिल्ली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष रामवीर सिंह बिधूड़ी ने कहा है कि आप पार्टी के नेताओं ने हताशा में भाजपा पर बेबुनियाद और मनगढ़ंत आरोप लगाए हैं। उन्होने कहा, जब घोटालों का पर्दाफाश होता है, तो उस पर जवाब देने की बजाय आप नेता कहना शुरू कर देते हैं कि उनकी सरकार को खतरा है, विधायकों की खरीद-फरोख्त की जा रही है। 
     रामवीर सिंह बिधूड़ी ने आरोप लगाते हुए कहा केजरीवाल ने मंत्रियों से सारा भ्रष्टाचार कराया और सारा पैसा हड़प लिया और बाद में मंत्रियों की बलि दे दी। उन्होने कहा, 70 में से 62 विधायक होने के बाद भी अरविंद केजरीवाल को अपने विधायकों पर भरोसा नहीं है। ऐसा इसलिए क्योंकि केजरीवाल दिल्ली सरकार में हुए तमाम घोटालों के मास्टरमाइंड हैं। भ्रष्टाचार के मामलों की जांच की आग जल्द ही केजरीवाल तक पहुंचेगी और वह जेल भी जाएंगे क्योंकि वह हमेशा सभी भ्रष्टाचारों में शामिल रहे हैं।
         उन्होने कहा कि हम विधानसभा में अविश्वास प्रस्ताव लाना चाहते हैं क्योंकि तमाम घोटालों के बाद दिल्ली की जनता का सरकार पर से भरोसा उठ गया है। यहां तक कि आप सरकार के मंत्रियों को भी मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर भरोसा नहीं है और वे डरे हुए हैं कि केजरीवाल ने जिस तरह से सिसोदिया और सत्येंद्र जैन के साथ किया उसी तरह से केजरीवाल उनसे भी नए.नए घोटाले करवाएंगे और बाद में उनको भी भ्रष्टाचार के आरोप में जेल जाना पड़ेगा।

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।
comments

.
.
.
.
.