Saturday, Apr 01, 2023
-->
arvind-kejriwal-targeted-the-central-government-for-giving-200-crores-to-afghanistan

अफगानिस्तान को 200 करोड़ देने पर अरविंद केजरीवाल ने साधा केंद्र सरकार पर निशाना 

  • Updated on 2/4/2023

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को अफगानिस्तान द्वारा केंद्र सरकार के बजट को सराहने व 200 करोड़ रुपए देने पर तीखी प्रतिक्रिया दी। 
     उन्होने ट्वीट कर कहा कि अपने देश में शिक्षा, स्वास्थ्य और दिल्ली का फंड काट कर तालिबान को फंड देना क्या सही है, लोग इसका सख्त विरोध कर रहे हैं। दिल्ली ने केंद्र को कितना टैक्स दिया, पौने दो लाख करोड़, केंद्र ने दिल्ली को कितना फंड दिया, सिफऱ्  325 करोड़। वहीं पूछा, केंद्र ने तालिबान को कितना फंड दिया 200 करोड़...। 
     अरिवंद केजरीवाल ने तंज कसा, मोदी जी, तालिबान से इश्क़ और दिल्ली वालों से इतनी नफरत क्यों? आम आदमी पार्टी ने भी ट्वीट कर निशाना साधा और कहा, देश के युवा और मिडल क्लास से  से टैक्स लिया लेकिन उन्हें बजट में कुछ नहीं दिया। क्योंकि सारा पैसा तो तालिबान और अपने मित्रों को ख़ुश करने में लुटा दिया। जानकारों के मुताबिक अफगानिस्तान में चल रही परियोजनाओं के लिए भारत सरकार ने दूसरी बार यह बजटीय प्रावधान किया है। 
 

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।
comments

.
.
.
.
.