Thursday, Jun 01, 2023
-->

दिल्ली के मैडम तुसाद म्‍यूजियम में लगेगा इस महान गायिका का ‘मोम का पुतला’

  • Updated on 6/13/2017

Navodayatimesनई दिल्ली/टीम डिजिटल। अपनी मखमली आवाज से छह दशक तक संगीत प्रेमियों को लुभाने वाली दिग्गज गायिका आशा भोंसले की यहां के मैडम तुसाद म्‍यूजियम में मोम की प्रतिमा लगाई जाएगी।

यहां बनने जा रहे मोम म्‍यूजियम में उनकी प्रतिमा बॉलीवुड म्यूजिक जोन में लगाई जाएगी। दादा साहब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित गायिका की यह इस किस्म की पहली प्रतिमा होगी।

Navodayatimes

83 वर्षीय आशा ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, 'मैं रोमांचित और सम्मानित महसूस कर रही हूं, मोम प्रतिमा का लगना एक आनंददायक अनुभव है, यह मेरे लिए एकदम नया अनुभव है। मैं अपनी प्रतिमा को देखने के लिए बेताब हूं।'

दिल्ली में मैडम तुसाद म्‍यूजियम का प्रबंधन मर्लिन एंटरटेनमेंट्स करेगा, इसमें खेल, सिनेमा, राजनीति, इतिहास और संगीत जगत के 50 दिग्गजों की मोम की प्रतिमाएं लगाई जाएंगी।

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।
comments

.
.
.
.
.