-आश्रम फ्लाईओवर के खुलने से लाजपत नगर से आने वाले लोग बिना रुकावट के सराय काले खां और डीएनडी जा सकेंगे
-अभी फ्लाईओवर पर हल्के वाहन ही गुजर सकेंगे
- केजरीवाल ने आश्रम एक्सटेंशन फ्लाईओवर के डीएनडी तक विस्तार का किया लोकार्पण,लाखों लोगों को मिलेगा फायदा
नई दिल्ली। आश्रम फ्लाईओवर से गुजरने वाले वाहन चालकों को अब जाम का सामना नहीं करना पड़ेगा। सीएम अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को आश्रम फ्लाईओवर के डीएनडी तक विस्तार का लोकार्पण कर दिल्ली-एनसीआर के लोगों को होली का तोहफा दिया। इसके खुलने से नोएडा और गाजियाबाद से लाजपत नगर जाने वाले लोगों को आश्रम फ्लाईओवर पर जाम से नहीं जूझना पड़ेगा। वहीं, लाजपत नगर से आईटीओ की ओर भी लोग सिग्नल फ्री आ सकेंगे। अभी फ्लाईओवर पर हल्के वाहन ही गुजर सकेंगे। फ्लाईओवर को 2.5 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले वाहन उपयाेग नहीं कर सकेंगे। हाईटेंशन लाइन हटाने के बाद ही फ्लाईओवर को बड़े वाहनों के लिए खाेला जा सकेगा। पहले से बने पुराने फ्लाईओवर काे मिलाकर अब यह फ्लाईओवर 2 किलामीटर लंबा हो गया है। इससे रोजाना लाखों लोगों को फायदा मिलेगा।
आश्रम विस्तार फ्लाईओवर के शुरू होने से नोएडा से एम्स तक रिंग रोड के माध्मम से भी लोग सिग्नल फ्री सफर कर सकेंगे और लाजपत नगर से आने वाले लोग बिना रुकावट के सराय काले खां और डीएनडी जा सकेंगे। यहां सुबह और शाम को ऑफिस ऑवर्स के दौरान घंटों लंबे-लंबे जाम लगते थे, लेकिन इसके खुल जाने से लोगों को जाम से निजात मिल गई है। बता दें कि आश्रम फ्लाईओवर के विस्तार का प्रस्ताव 2017 में यूटीपेक से स्वीकृत हुआ था। 2019 में कैबिनेट से मंजूरी मिली और फ्लाईओवर का निर्माण कार्य 2020 में शुरू किया गया। इस बीच कोविड-19 के कारण करीब 8 से 10 महीने तक कार्य में बाधाएं आई। इसके निर्माण के लिए कुछ कार्य एनएचएआई द्वारा किए जाने थे, लेकिन उनका प्रस्ताव धीमी गति से चल रहा था। इसलिए बाद में इसकी जिम्मेदारी भी पीडब्ल्यूडी ने ली और फ्लाईओवर का निर्माण पूरा किया।
-----
मुख्य बिंदु...
-यहां 3 लालबत्तियों को किया गया सिग्नल फ्री
- फ्लाईओवर 1425 मीटर लंबा
- 124 करोड़ रुपए की धनराशि खर्च हुई
-फ्लाईओवर 6 लेन का
-यह फ्लाईओवर 1425 मीटर लंबा
-पुराने फ्लाईओवर काे मिलाकर 2100 मीटर लंबा फ्लाईओवर
-सड़क पार करने के लिए एफओबी बनाया गया
-सुबह और शाम को व्यस्त समय के दौरान यहां घंटों लगता था जाम
-फ्लाईओवर के शुरू होने से लोगों को जाम से काफी हद तक निजात मिली
आईटीओ से लाजपत नगर जाने के लिए अभी इजाजत नहीं
अभी सराय काले खां की ओर से आश्रम जाने वाले लोग अभी इस फ्लाईओवर का उपयाेग नहीं कर सकेंगे।इसका कारण फ्लाईओवर के चढ़ने के स्थान के ऊपर से गुजर रही बिजली की हाईटेंशन लाइन है। लाइन को हटाने के बाद ही इसे शुरू किया जा सकेगा। इस कार्य में करीब 2 माह लग सकते हैं। आश्रम से सराय काले खां की ओर और डीएनडी से आश्रम की ओर आने-जाने के लिए यातायात शुरू कर दिया गया है।
Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।
Deepika को याद आया अपना पुराना प्यार, Ranbir Kapoor संग शेयर की यह...
'फैमिली मैन' से लेकर 'मिर्जापुर' तक, इन 5 सुपरहिट वेब सीरीज के आने...
नेपाल के प्रधानमंत्री से मिले PM मोदी, कहा- रिश्तों को देंगे हिमालय...
Varun Tej इसी महीने अपनी गर्लफ्रेंड संग करने जा रहे हैं सगाई, सामने...
वाणिज्यिक सिलेंडर के दाम 83.5 रुपये घटे, विमान ईंधन कीमतों में भी...
अमित शाह का बड़ा ऐलान- मणिपुर हिंसा की जांच करेगा न्यायिक आयोग
10 YRS of YJHD: दीपिका, रणबीर संग फिल्म की टीम ने जमकर की पार्टी,...
साक्षी हत्याकांड: अदालत ने आरोपी की हिरासत तीन दिन बढ़ाई
उम्मीद से ज्यादा चालक और शातिर निकला साहिल, जानता है कानूनी...
लोगों को पांच सौ का नोट दिखा धरा देते थे कागज की गड्डी, 3 ठग गिरफ्तार