नई दिल्ली/टीम डिजिटल। दिल्ली नगर निगमों में भ्र्ष्टाचार के आरोप लगाते हुए आज आम आदमी पार्टी के विधायकों ने निगम नेताओं पर जमकर हमले किये। आप विधायक पवन शर्मा ने दिल्ली में चर्चा शुरू करते हुए कहा कि भाजपा ने स्वच्छता अभियान शुरू किया और पर कूड़ा फिंकवा करके उठा कर के बड़े-बड़े फोटो खिंचवाई लेकिन 48 शहरों के सर्वे में तीनों निगम भी शामिल है। इसमें उत्तरी नगर निगम 47 नंबर पर है, पूर्वी दिल्ली निगम 41 व दक्षिणी 31 नंबर पर है। निगम में 15 साल से भाजपा है और भ्रष्टाचार कुशासन का आलम यह है कि कंगाली के कगार पर निगम खड़े हुए हैं। उन्होंने दिल्ली नगर निगम की कार्यशैली और राज्य सरकार के कामकाज की तुलना का करते हुए कहा कि दिल्ली सरकार ने जहां शिक्षा पानी बिजली में बहुत काम किया है वहीं निगम शिक्षा पर एक डेढ़ परसेंट तक ही खर्च कर पा रहे हैं यह बताता है कि वह पूरी तरह से फेल हो चुके हैं। संजीव झा ने चर्चा में भाग लेते हुए कहा कि कई संपत्तियों को निगम बेच रही है हेरिटेज संपत्तियां भी बेचने की तैयारी की जा रही है और भ्रष्टाचार बढ़ रहा है विकास ठप हो गया है। भाजपा विधायक विजेंद्र गुप्ता ने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार दुर्भावना से निगमों को फेल कर रही है और दिल्ली में सफाई व दूसरे काम नहीं होने दे रही है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को राजनीति का यह तरीका बदलना होगा। उन्होंने कहा कि सरकार निगमों को वित्तीय सहायता नहीं उपलब्ध करवा रही है और कई प्रकार से तंग कर रही है। आप विधायक आतिशी ने एमसीडी को मोस्ट करप्ट डिपार्टमेंट बताते हुए कहा कि अब निगम में भाजपा हारने वाली है तो उसके नेता तरह तरह के दूसरे भ्रष्टाचार के नए तौर तरीके अपना रहे हैं। उन्होंने कहा कि एमसीडी के कर्मचारी तो काम करते हैं लेकिन पार्षद नहीं करने देते। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि अगर कोई निर्माण कार्य शुरू होता है तो वहां पार्षद आकर खड़े हो जाते हैं और उगाही की जाती है। निगम या तो कई संपत्तियां बेच रही है या फिर पार्किंग आदि में घोटाले करके भ्रष्ट नेताओं की जेब भर रही है। चर्चा में सौरभ भारद्वाज ने भी कई गम्भीर आरोप लगाए।
उच्चतम न्यायालय ने सपा नेता आजम खान को दी अंतरिम जमानत
दिल्ली दंगे 2020: हाई कोर्ट ने उमर खालिद की जमानत याचिका अन्य पीठ को...
LPG के दाम 3.50 रुपये प्रति सिलेंडर बढ़े, 1000 रुपये से ज्यादा का हुआ...
ओबीसी को 27 फीसदी आरक्षण देने की मांग को लेकर ‘‘ प्रदेश बंद ’’,...
नवजोत सिंह सिद्धू को SC से बड़ा झटका, रोडरेज के केस में 1 साल की कैद
तजिंदर बग्गा ने BJP सांसद सुब्रमण्यम स्वामी को बताया देशद्रोही, किया...
कांग्रेस को 'गुड बाय' कहने वाले सुनील जाखड़ ने ज्वाइन की BJP, जेपी...
'राज ठाकरे को हाथ लगाया तो पूरा महाराष्ट्र जलेगा'- MNS ने लगाए...
51 साल बाद फिर गूंजेगा 'बाबूमोशाय', राजेश खन्ना और अमिताभ बच्चन की...
ज्ञानवापी केस में सुप्रीम कोर्ट ने टाली सुनवाई, वाराणसी कोर्ट की...