नई दिल्ली/टीम डिजिटल। भारतीय जनता पार्टी का सरकार के कामकाज के खिलाफ जारी पोल खोल अभियान रविवार को दिल्ली के विभिन्न स्थानों पर नजर आएगा। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष, भाजपा के सभी सांसद, विधायक और तीनों निगम के पदाधिकारियों सहित मोर्चा व प्रदेश पदाधिकारी, कार्यकर्ता पोल खोल अभियान में शामिल होंगे। कार्यक्रम संयोजक प्रदेश भाजपा महामंत्री हर्ष मल्होत्रा ने कहा कि दिल्ली के 40 से अधिक स्थानों पर प्रदेश के विभिन्न पदाधिकारियों की उपस्थिति में होने वाले पोल खोल अभियान के अंतर्गत हम लगभग 25 लाख लोगों तक पहुंचेंगे। जिस तरह से केजरीवाल ने हर मुद्दे पर दिल्ली की जनता को ठगा है, उससे जनता भलीभांति वाकीफ है। अभियान में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता नवीन शहादरा में, नेता प्रतिपक्ष रामवीर सिंह बिधूड़ी मोलड़बंद में, केन्द्रीय राज्य मंत्री श्रीमती मीनाक्षी लेखी एंड्रयूज गंज में, डॉ. हर्षवर्धन संगम पार्क चांदनी चौक में, सांसद मनोज तिवारी तिमारपुर, पूर्व सांसद विजय गोयल सिविल लाइन, सांसद रमेश बिधूड़ी महरौली, प्रवेश साहिब सिंह विकासपुरी, हंसराज हंस रोहिणी में जनसंपर्क करेंगे। भाजपा नेता आशीष सूद, पवन शर्मा, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सतीश उपाध्याय, विजेन्द्र गुप्ता, प्रदेश महामंत्री कुलजीत सिंह चहल भी अभियान में शामिल होंगे।
शिवसेना नेता शिंदे बने महाराष्ट्र के सीएम, फडणवीस ने ली डिप्टी सीएम...
कांग्रेस का तंज, कहा- महाराष्ट्र में ‘देवेंद्र और एकनाथ’ के साथ आने...
पंजाब यूनिवर्सिटी बदलाव, अग्निपथ योजना के खिलाफ विधानसभा में प्रस्ताव...
कंगना ने सत्ता गंवा चुके शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे पर निकाली भड़ास
एकनाथ शिंदे : जानिए महाराष्ट्र के सीएम बनने तक का पूरा सियासी...
राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार सिन्हा ने की तमिलनाडु के सीएम स्टालिन से...
शिवसेना के बागियों को अलग होने के अपने फैसले पर होगा अफसोस : संजय...
कांग्रेस बोली- मोदी-शाह के नेतृत्व वाली BJP को हर कीमत पर चाहिए सत्ता
नड्डा, शाह की अपील के बाद फडणवीस ने स्वीकार किया डिप्टी सीएम का पद
SEBI ने रियल एस्टेट कंपनी पाश्र्वनाथ डेवलपर्स पर लगाया प्रतिबंध