Sunday, Mar 26, 2023
-->
BJP MLA wearing black clothes, turban, marshaled out of assembly

काले कपड़े, पगड़ी पहन आए भाजपा विधायक, किए गए विधानसभा से मार्शल आउट

  • Updated on 1/17/2023

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। दिल्ली विधानसभा में भाजपा विधायकों ने केजरीवाल सरकार पर लोकतंत्र की हत्या करने का आरोप लगाते हुए शोक प्रकट करने के लिए मंगलवार को काले कपड़े और काली पगड़ी पहनी। उन्होंने कहा कि केजरीवाल सरकार तानाशाहीपूर्ण और मनमाना रवैया अपनाते हुए विपक्ष का गला घोंट रही है। विपक्ष के नियमानुसार नियम-55 के अंतर्गत भ्रष्टाचार पर चर्चा को मंजूरी देने के बावजूद उन्हें सदन में बोलने की इजाजत नहीं दी गई। भाजपा के छह विधायकों को मार्शल द्वारा विधानसभा से बाहर निकाल दिया गया। 
          नेता प्रतिपक्ष रामवीर सिंह बिधूड़ी और वरिष्ठ विधायक विजेंद्र गुप्ता हालंाकि मार्शलों द्वारा निकाले जाने के विरोध में सदन से वाकआउट कर गए। संविधान द्वारा प्रदत्त अधिकारों को छीनने के कारण भाजपा के सभी विधायकों ने इसके बाद विधानसभा परिसर में बाबा साहेब अम्बेडकर की प्रतिमा के सामने धरना भी दिया।
         विधानसभा सदन के भीतर भाजपा विधायक काले कपड़े व काली पगड़ी में पहुंचे। जैसे ही भाजपा के सदस्य अजय महावर ने बसों की खरीद, आबकारी नीति और दिल्ली जल बोर्ड की कार्यप्रणाली में भ्रष्टाचार का आरोप लगाया तो आप विधायकों ने उन्हें रोकने का प्रयास किया लेकिन उन्होने कहा, बेईमान सरकार मनीष सिसोदिया का बचाव कर रही है। जबकि देश में इकलौती सरकार है जिसका एक भ्रष्टाचार के आरोप में सात महीने से जेल में हैं। 
        शून्यकाल में जैसे ही सत्तापक्ष के विधायकों ने अपने मुद्दे रख दिए तो आखिर में जितेंद्र महाजन अपना मुद्दा रखना चाहते थे और उनका नाम भी सूची में था लेकिन नहीं रखने देने पर उन्होने विरोध किया और उसके बाद स्पीकर ने पूरे दिन के लिए रामबीर सिंह बिधूड़ी, विजेंद्र गुप्ता के अलावा बाकी सभी को मार्शलों से बाहर करवा दिया। 

comments

.
.
.
.
.