Tuesday, Jun 06, 2023
-->
bjp-protest-against-abusive-remark-on-women-legislator

महिला विधायक पर अभद्र टिप्पणी के विरोध में बीजेपी का प्रदर्शन

  • Updated on 12/27/2017

नई दिल्ली/ब्यूरो।  महिला विधायक पर मध्य प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष गोविंद सिंह राजपूत की अभद्र टिप्पणी के विरोध में दिल्ली भाजपा महिला मोर्चा ने मंगलवार को जमकर प्रदर्शन किया।

 दिल्ली जल बोर्ड के पानी में आई राजनीति की उबाल

जनपथ से अकबर रोड स्थित कांग्रेस मुख्यालय तक  कार्यकर्ताओं ने मार्च निकाला और नारेबाजी की। मोर्चा अध्यक्ष पूनम पाराशर के साथ-साथ प्रदर्शन में सागर से महिला विधायक पारूल साहू भी शामिल हुई। प्रदर्शनकारियों ने इस मामले में आरोपी पदाधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग भी की।

प्रदर्शन के दौरान मोर्चा अध्यक्ष ने कहा कि जिस प्रकार से महिला विधायक पर अशोभनीय टिप्पणी कांग्रेस मध्य प्रदेश के उपाध्यक्ष ने की है, वह कांग्रेस की महिलाओं के प्रति मानसिकता को दर्शाती है। उन्होंने कहा कि अक्तूबर में कांग्रेस के मौजूदा अध्यक्ष राहुल गांधी ने भी आरएसएस से जुड़ी कार्यकर्ताओं के खिलाफ अशोभनीय टिप्पणी की थी।

2019 के गणित में फिट हुए 'जयराम' , BJP का अगला टारगेट लोकसभा चुनाव

ऐसा प्रतीत होता है कि मध्य प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष ने उनसे ही प्रेरणा लेकर सागर से विधायक पारूल साहू पर अभद्र टिप्पणी की है। मोर्चा पदाधिकारी ने इसे महिलाओं का अपमान बताते हुए कड़ी ङ्क्षनदा की और उपाध्यक्ष के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। प्रदर्शन में लता गुप्ता, संतोष गोयल, अंजली राणा, मोनिका गोयल, सरिता तोमर, गीता गुलाटी आदि कार्यकर्ता 
शामिल रहे।

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।
comments

.
.
.
.
.