--सरकार बांटेगी 25 लाख तिरंगे नई दिल्ली। दिल्ली सरकार राष्ट्रीय राजधानी में आजादी की 75वीं सालगिरह भव्य तरीके से मनाने जा रही है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को लोगों से 14 अगस्त की शाम पांच बजे हाथ में तिरंगा लेकर और राष्ट्रगान गाकर आजादी की 75वीं वर्षगांठ मनाने की अपील की। सरकार लोगों में 25 लाख तिरंगे बांटेगी। सरकारी स्कूलों में हर बच्चे को तिरंगा दिया जाएगा। इसके अलावा दिल्ली के गली, मोहल्ले व चौक पर तिरंगे बांटे जाएंगे। सरकार हर घर तिरंगा, हर हाथ तिरंगा सहित अन्य कई कार्यक्रम आयोजित कर रही है। राजधानी में करीब 100 जगह कार्यक्रम होंगे।
मुख्यमंत्री केजरीवाल ने डिजिटल प्रेसवार्ता में कहा कि हम सब मिलकर तिरंगा फहराएंगे, राष्ट्रगान गाएंगे और हर हाथ में तिरंगा होगा। उन्होंने कहा कि 14 अगस्त को मैं भी अपने हाथ में तिरंगा लेकर आपके साथ राष्ट्रगान गाउंगा। उन्होंने कहा कि जब तक हर बच्चे को अच्छी शिक्षा, हर भारतवासी को अच्छा इलाज, हर घर को बिजली, गांव-गांव तक सडक़, हर बेरोजगार को रोजगार और हर महिला को सुरक्षा नहीं मिलेगी, तब तक भारत दुनिया का नंबर वन देश नहीं बन सकता। उन्होंने कहा कि आजादी के 75वें सालगिरह पर संकल्प लेना है कि हम 130 करोड़ भारतवासी मिलकर भारत को दुनिया का नंबर वन राष्ट्र बनाएंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि देश आजादी की 75वीं वर्षगांठ मना रहा है। लोग खुश हैं और हर सरकार जश्न मना रही है।
राष्ट्रीय सुरक्षा को लेकर मोदी सरकार ने 8 यूट्यूब चैनल ब्लॉक किए
संयुक्त किसान मोर्चा का 75 घंटों का धरना शुरू: टिकैत बोले, किसानों के...
सिसोदिया का शाह को पत्र, कहा- पता लगाएं किसने रोहिंग्या को फ्लैट देने...
बलात्कार के मामले में भाजपा नेता शाहनवाज हुसैन के खिलाफ FIR दर्ज की...
जम्मू-कश्मीर: मतदाता सूची में बाहरी लोगों के पंजीकरण को लेकर...
26/11 जैसी साजिश! महाराष्ट्र के रायगढ़ में संदिग्ध बोट पर मिले AK 47...
कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव की हालत नाजुक, सेहत में कोई सुधार नहीं
Janmashtami 2022: बॉलीवुड के इन गानों के बिना अधूरा है जन्माष्टमी का...
नीतीश मंत्रिमंडल में दागियों को शामिल करने पर पार्टी में असंतोष, MLA...
जिसे सौंप गया था परिवार की जिम्मेदारी, वही दोस्त निकला सास-बहू का...